Logo
ब्रेकिंग
धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि...

एथलेटिक्स की पैदल चाल मनीराम पटेल का तोड़ नहीं….ऑल इंडिया रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के वाणिज्य विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत मनीराम पटेल ने 90वीं ऑल इंडिया रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर न केवल रतलाम मंडल बल्कि पश्चिम रेलवे का नाम भी गौरवान्वित किया है।

यह चैंपियनशिप पूर्व रेलवे, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में आयोजित की गई। जिसमें पटेल ने 35 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में भाग लिया और
उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उनकी इस सराहनीय उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने उन्हें सम्मानित करते हुए भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) एवं सचिव, रतलाम मंडल खेलकूद संघ पीयूष पांडेय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती हीना वी. केवलरामानी, वाणिज्य विभाग के अन्य अधिकारीगण तथा मुख्य कल्याण निरीक्षक (खेलकूद) हरीश चांदवानी ने भी श्री पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.