Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

ब्राह्मण समाज में संगठन शक्ति मजबूत करने की पहल….मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड नगर इकाई का गठन, सुनील दुबे अध्यक्ष, चैतन्य शर्मा सचिव नियुक्त

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड रतलाम इकाई के जिला अध्यक्ष श्री अनुराग लोखंडे की सहमति से रतलाम नगर इकाई का गठन किया गया। इसमें नगर इकाई में पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील दुबे को नगर अध्यक्ष तथा चैतन्य शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया। बता दें कि मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड का पिछले साल लॉ कॉलेज में आयोजन हुआ था। इसके बाद रतलाम इकाई के गठन की प्रकिया विचाराधीन थी।

नगर इकाई के गठन पर जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी। कहा कि यह इकाई ब्राह्मण समाज में संगठन शक्ति को मजबूत करेगी। तथा परशुराम कल्याण बोर्ड के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी।

इधर, नगर अध्यक्ष सुनील दुबे ने कहा कि वह ब्राह्मण समाज को एकता स्वरूप जोड़ने का काम करेंगे। बोर्ड के कार्यो को विप्रजनों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

नवगठित नगर इकाई के ये हैं पदाधिकारी  –

अध्यक्ष – सुनील दुबे

सचिव – चैतन्य शर्मा

उपाध्यक्ष – भवानी शंकर शर्मा, राजेंद्र चतुर्वेदी।

कोषाध्यक्ष – सत्येंद्र जोशी।

सह सचिव – विजय शर्मा, सुशील कुमार दुबे।
प्रचार-प्रसार प्रभारी- असीम राज पांडे, विशाल कोटिया, सार्थक व्यास।

कार्यकारिणी सदस्य – अमित नागर, प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ. हेमंत कुमार तिवारी, पिंकेश भट्ट, अभिसार हाडा, श्री विकास व्यास, राम नारायण शर्मा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.