Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

जीटीबी एकेडमी का 24 दिवसीय कैंप…. करीब 310 विद्यार्थियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के अरविंद मार्ग स्थित
श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी (जीटीबी एकेडमी) द्वारा आयोजित समर स्पोर्ट्स एवं गतका कैंप का सोमवार को समापन हुआ। 24 दिवसीय कैंप में कक्षा 2 से 10 तक के करीब 310 विद्यार्थियों ने 12 अलग-अलग खेल विधाओं में हिस्सा लिया।
समापन अवसर पर रतलाम गुरु सिंह सभा अध्यक्ष अवतार सिंह, गुरु रामदास गुरुद्वारा अध्यक्ष कश्मीरी सिंह सोढ़ी व श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह की विशेष उपस्थिति रही।
12 अलग-अलग खेल विधाओं के साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी को हॉर्स राइडिंग स्विमिंग के कौशल को भी सिखाया गया।
सरदार अवतार सिंह ने अपने उद्बोधन में श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
आपने कहा कि इस तरह के ग्रीष्मकालीन शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं और उनका अपना विशेष महत्व होता है।
सरदार कश्मीरी सिंह ने अपने उद्बोधन में समिति को साधुवाद देते हुए कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी ही एक अच्छा विद्यार्थी हो सकता है। जो विद्यार्थी खेलों को अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाते हैं। उनके लिए सफलता को पाना भी आसान हो जाता है।
समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने कहा कि स्वस्थ बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। इसके लिए पढ़ाई के साथ-साथ दूसरी विधाओं में पारंगत होना आवश्यक है। विद्यार्थियों ने इस कैंप के माध्यम से तैराकी जैसी लाइफ सेविंग स्किल सीखी एवं गतका जैसा मार्शल आर्ट सीखा। आपने कहा कि समिति का प्रयास है कि विद्यार्थियों में शैक्षणिक विकास के साथ ही सांस्कृतिक, खेलकूद और सकारात्मक जीवन मूल्यों का विकास हो। अपने बच्चों से आह्वान किया कि सभी बच्चे जल्दी उठने की आदत बनाएं। जीवन में आने वाली छोटी-छोटी कठिनाइयों से ना घबराकर उनका सामना करना सीखें। कैंप में शामिल सभी विद्यार्थियों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र प्रदान किए।
समिति द्वारा आमंत्रित अतिथियों का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। आमंत्रित अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह की डंग, सचिव अजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह चावला, कोषाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह वाधवा, स्पोर्ट्स कन्वीनर सुरेंद्र सिंह भामरा, प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री धर्मेंद्र गुरुदत्ता, गनदीप सिंह डंग, गुरिंदर खालसा, अमरपाल वाधवा, बंटी गांधी एवं समिति सदस्यों ने पुष्पहार से किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गदका, मलखंब, घुड़सवारी आदि विधाओं का प्रदर्शन भी किया संचालन सीमा भाटी ने व आभार सुरेंद्र भामरा ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.