Logo
ब्रेकिंग
लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ...

मजदूर संघ कार्यालय में खुशी का दिन….संगठनात्मक एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक

 

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ कार्यालय में मंडल मंत्री अभिलाष नागर का जन्म दिवस संगठनात्मक एकता और आपसी सौहार्द के प्रतीक के रूप में मनाया गया।
मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में इस आयोजन के सूत्रधार कोषाध्यक्ष युवा नेता महेंद्र गौतम रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ ने मंडल मंत्री नागर को शुभकामनाएं दी। उनके नेतृत्व की सराहना की और संगठन के प्रति उनके योगदान को याद किया।


कोषाध्यक्ष युवा नेता गौतम ने बताया कि यह आयोजन संगठनात्मक एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस दिन को एक यादगार क्षण में बदल दिया और उनके दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बारोटिया, रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन मंडल मंत्री रफीक मंसूरी, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी , सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, सीडब्ल्यूसी सदस्य महेंद्र सिंह राठौड़, शेख जमील, राजेंद्र चौधरी जी, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद हुसैन, विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संचालन मंडल कोषाध्यक्ष गौतम ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.