Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

ऐसा स्वर्णिम सफर…खिलाड़ियों की नर्सरी साबित हुआ आशुतोष क्रिकेट क्लब, कई खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक

-स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों के लिए क्लब की बैठक में अहम फैसले।
– आगामी वर्ष में अखिल भारतीय प्रतियोगिता के आयोजन का भी फैसला।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। 50 सालों में आशुतोष क्रिकेट क्लब खिलाड़ियों की नर्सरी साबित हुआ है। कई खिलाड़ियों ने प्रदेश व देश की इवेंट में प्रतिनिधित्व किया। बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर रहे है।
दरअसल आगामी वर्ष में आशुतोष स्पोर्ट्स एवं क्रिकेट क्लब रतलाम की स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी के लिए गुरुवार को नेहरू स्टेडियम में बैठक आयोजित की गई। इसमें इसी तरह की जानकारियां देकर आगामी योजनाओं के बारे में विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व निदेशक बलवीर सिंह कुशवाह ने की।


क्लब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि आशुतोष क्लब मध्य प्रदेश का सबसे पुराना पंजीकृत क्लब है। जो की निरंतर अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा है। इसमें ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर एवं निशुल्क क्रिकेट शिविर आयोजित किए जाते हैं। आगामी वर्ष में अखिल भारतीय प्रतियोगिता प्रस्तावित की गई है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व निदेशक खेल विभाग बलबीर सिंह कुशवाहा ने कहा कि किसी भी संस्था का नियमित रूप से 50 वर्षों तक संचालन महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान आशुतोष क्लब ने कई अखिल भारतीय प्रतियोगिताएं एवं क्रिकेट के अलावा कैनिंग, टेबल टेनिस, फुटबॉल स्पर्धा भी आयोजित की। आशुतोष क्लब के कई खिलाड़ी मध्य प्रदेश एवं केंद्र सरकार में स्पोर्ट्स कोटे में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
बैठक में खेल अधिकारी रुचि शर्मा एवं विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, वरिष्ठ खिलाड़ी बाबा हैरीश, किशोर भिड़े, सत्यनारायण पटेरिया, अनुज शर्मा एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत देवेंद्र वाधवा, अखिलेश गुप्ता, राजा राठौड़, राहुल श्रीवास्तव, निखिल मिश्रा, जितेंद्र धूलिया, हार्दिक कुरवाड़ा, आरसी तिवारी, निर्मला डामोर, कमल व्यास ने किया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने एवं आभार अनुज शर्मा ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.