Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

पुष्पा झुकेगा नहीं, बगैर पद सुनेगा फरियाद… ट्रेनिंग पर आए रेलकर्मियों ने पूर्व अध्यक्ष को बताई समस्या, सोलंकी ने कहा- करवाएंगे निदान

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन में फेरबदल के बाद संगठन के जिम्मेदारों ने कर्मचारियों की समस्या के निदान में सक्रियता तेज कर दी है। पुष्पा फ़िल्म की तर्ज़ पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने बगैर पद के कर्मचारियों की समस्या निदान की ठानी है। गुरुवार को रतलाम ट्रेनिंग में आए विभिन्न कैटिगरी के कर्मचारी सीधे इनसे मिले। सोलंकी ने चर्चा कर उनकी समस्याओं को समझा तथा निदान का संकल्प दोहराया।
दरअसल रेलवे के असिस्टेंट लोको पायलट, पॉइंटमेंट एवं सिग्नल एवं टेक्नीशियन की ट्रेनिंग में 160 कर्मचारियों आए थे। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के पूर्व मंडल अध्यक्ष सोलंकी ने इनसे मुलाकात की। उनकी समस्या जानने के बाद यूनियन के मंडल मंत्री से चर्चा कर निराकरण के लिए आश्वस्त किया।


सबसे बड़ी समस्या पाइंट्समैन की 8 घंटे ड्यूटी रोस्टर और गार्ड एवं सीसीटीसी की वैकेंसी भरने का मुद्दा उभरकर आया है। इसी तरह ट्रैकमैन की पेट्रोलिंग तथा सिग्नल विभाग की 24 घंटे की ड्यूटी की बड़ी समस्या बताई गई। सोलंकी ने बताया कि इन सभी मुद्दों पर कर्मचारियों से चर्चा कर मंडल मंत्री को अवगत कराया गया। बदले में सभी रेल कर्मचारी साथियों ने यूनियन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.