Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा...

ठेकेदार की मनमानी क्रमश:…लीपापोती की सड़क की सुध लेने पहुंचे अधिकारी, खरीखोटी सुनाकर भी ठेकेदार का पक्ष ले रहे अधिकारी, कहा-लोगों ने ही खराब की सड़क

-गुरुवार को खबर प्रकाशन के 30 मिनट में ही गली नंबर 6 पर ठेकेदार को लेकर पहुंचे अधिकारी।
न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। रेलवे कॉलोनी की गुणवत्‍ताहीन सड़क का मामला उजागर होने के तुरंत बाद इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी अपने ठेकेदार को लेकर गली नंबर 6 में पहुंचे। उन्‍होंने खराब हुई सड़क को लेकर मौके पर ठेकेदार को खरीखोटी जरुर सुनाई। लेकिन अंतत: पक्ष भी उसी फर्म ठेकेदार का लेकर खराब हुई सड़क का पूरा दोष वहां के रहवासियों पर डाल रहे हैं। ठेकेदार के बचाव में अधिकारी का कहना है कि 26 दिन पहले जब सड़क बनी, तब इसे रहवासियों ने ही खराब किया है।
मालूम हो कि गली नंबर 6 की ओर नई सड़क का निर्माण किया था। तब वहां के रहवासी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को संतोष हुआ कि उन्‍हें अब बारिश में दिक्‍कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन तय अनुपात में मटेरियल के अभाव में यह एक माह के अंदर ही खराब हो चली है।
न्‍यूज जंक्‍शन-18 द्वारा गुरुवार को जनहित में खबर का प्रकाशन की गई। इसके बाद शाम को ही एईएन, आईओडब्‍ल्‍यू तथा अधिकारी मौके पर जा पहुंचे। ठेकेदार ने जवाब में अधिकारी को समझा दिया कि सड़क निर्माण के बाद बेरिकेट्स लगाए थे। इसे लोगों ने हटाकर सड़क का उपयोग शुरू कर दिया। इससे यह सड़क खराब हुई है।
इधर, नगर निगम की निर्माण एजेंसियों का कहना है कि यदि ताजा सीमेंटेड सड़क का कुछ घंटों में काई उपयोग करता है तो उसके पैरों के या वाहनों के निशान बन जाते हैं। सड़क पक्‍की होने पर भी यह निशान हमेंशा दिखाई देते है। सड़क ऐसे खराब नहीं होती कि जगह-जगह गढ्डे पड़े या गिट्टी दिखाई देने लगे।
इनका यह कहना है
ओल्‍ड रेलवे कॉलोनी गली नंबर 6 में सीसी सड़क बनने के बाद अवरोध के लिए बेरिकेट्स लगाए गए थे। इसे वहां के रहवासियों ने निकाल कर सड़क का उपयोग शुरू कर दिया था। इसलिए सड़क खराब हुई है।
आरके त्रिपाठी, एईएन रेल मंडल रतलाम

Leave A Reply

Your email address will not be published.