Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

रतलाम मंडल में 200 पद खाली…मेल एक्सप्रेस, पैसेंजर लोको पायलट गुड्स व लोको इंस्पेक्टर की वैकेंसी भरी जाए

-यूनियन की 21 एवं 22 अगस्त को तीसरी जीएम पीएनएम में उठाए गए मुद्दें।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे कर्मचारियों की समस्या निदान व सुझावों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की 21 एवं 22 अगस्त को तीसरी जीएम पीएनएम मीटिंग हुई। इसमें रेल कर्मचारियों के हित में कई अहम निर्णयलिए गए। बैठक में रतलाम से मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी व मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ ने भाग लिया। वहीं महामंत्री जेआर भोसले सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में आइटमवार व बिंदुवार मुद्दे उठाए गए।
कहा गया कि टीएमसी कर्मचारियों को कार्य के दौरान मौखिक आदेश से भेजा जाता है। किसी तरह का रजिस्टर मेंटेन नहीं किया जा रहा है। यूनियन ने मांग की है कि उन्हें लिखित में आदेश दिया जाए। जिससे उन्हें कार्य स्थल पर जाने के दौरान किसी तरह के असुविधा नहीं हो।

ब्लॉक के दौरान कर्मचारियों को सुविधा दी जाए

ब्लॉक के दौरान कर्मचारियों को समय पर ब्लॉक नहीं मिलने के कारण 10 से 12 घंटे तक कार्य करना पड़ता है। उसके बाद मशीन को साइडिंग में रखने के लिए पाथ नहीं मिल पाता है। इस कारण से कर्मचारियों एवं सुपरवाइजर को काफी देर तक रुकना पड़ता है। सुबह वापस समय पर कार्य पर भी पहुंचना होता है। इस व्यवस्था में सुधार किया जाए।
रतलाम मंडल में 24 से ज्यादा कैंपिंग कोच है। जिसमें खाने के लिए आउटसोर्सिंग द्वारा खाना बनाने के लिए कुक की व्यवस्था की जाएगी। यूनियन के द्वारा मांग की गई की पूर्ण रूप से पौष्टिक खाना उपलब्ध करवाया जाए।
मुख्यालय से बाहर जो कर्मचारी एवं सुपरवाइजर मशीन पर कार्य कर रहे हैं। उन्हें 3 दिन का रेस्ट दिया जाए। जिससे वह अपने परिवार की देखभाल अपने घर पर जाकर कर सके।
इसी तरह की और भी समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिसमें पीसीई द्वारा उक्त सभी मांगों को शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया गया।

लोको पायलट की वैकेंसी भरी जाए

वेस्टर्न रेलवे के सभी डिवीजन में लोको पायलट मेल एक्सप्रेस लोको पायलट, पैसेंजर लोको पायलट गुड्स, लोको इंस्पेक्टर की वैकेंसी को शीघ्र भरा जाए। रतलाम मंडल में इन सभी पदों पर 200 वैकेंसी हैं। जिसे शीघ्र भरने के लिए जनरल मैनेजर द्वारा आश्वासन दिया गया। सभी मंडलों में शीघ्र रनिंग के पदों को भरा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.