Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

ठेकेदार की मनमानी क्रमश:…लीपापोती की सड़क की सुध लेने पहुंचे अधिकारी, खरीखोटी सुनाकर भी ठेकेदार का पक्ष ले रहे अधिकारी, कहा-लोगों ने ही खराब की सड़क

-गुरुवार को खबर प्रकाशन के 30 मिनट में ही गली नंबर 6 पर ठेकेदार को लेकर पहुंचे अधिकारी।
न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। रेलवे कॉलोनी की गुणवत्‍ताहीन सड़क का मामला उजागर होने के तुरंत बाद इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी अपने ठेकेदार को लेकर गली नंबर 6 में पहुंचे। उन्‍होंने खराब हुई सड़क को लेकर मौके पर ठेकेदार को खरीखोटी जरुर सुनाई। लेकिन अंतत: पक्ष भी उसी फर्म ठेकेदार का लेकर खराब हुई सड़क का पूरा दोष वहां के रहवासियों पर डाल रहे हैं। ठेकेदार के बचाव में अधिकारी का कहना है कि 26 दिन पहले जब सड़क बनी, तब इसे रहवासियों ने ही खराब किया है।
मालूम हो कि गली नंबर 6 की ओर नई सड़क का निर्माण किया था। तब वहां के रहवासी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को संतोष हुआ कि उन्‍हें अब बारिश में दिक्‍कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन तय अनुपात में मटेरियल के अभाव में यह एक माह के अंदर ही खराब हो चली है।
न्‍यूज जंक्‍शन-18 द्वारा गुरुवार को जनहित में खबर का प्रकाशन की गई। इसके बाद शाम को ही एईएन, आईओडब्‍ल्‍यू तथा अधिकारी मौके पर जा पहुंचे। ठेकेदार ने जवाब में अधिकारी को समझा दिया कि सड़क निर्माण के बाद बेरिकेट्स लगाए थे। इसे लोगों ने हटाकर सड़क का उपयोग शुरू कर दिया। इससे यह सड़क खराब हुई है।
इधर, नगर निगम की निर्माण एजेंसियों का कहना है कि यदि ताजा सीमेंटेड सड़क का कुछ घंटों में काई उपयोग करता है तो उसके पैरों के या वाहनों के निशान बन जाते हैं। सड़क पक्‍की होने पर भी यह निशान हमेंशा दिखाई देते है। सड़क ऐसे खराब नहीं होती कि जगह-जगह गढ्डे पड़े या गिट्टी दिखाई देने लगे।
इनका यह कहना है
ओल्‍ड रेलवे कॉलोनी गली नंबर 6 में सीसी सड़क बनने के बाद अवरोध के लिए बेरिकेट्स लगाए गए थे। इसे वहां के रहवासियों ने निकाल कर सड़क का उपयोग शुरू कर दिया था। इसलिए सड़क खराब हुई है।
आरके त्रिपाठी, एईएन रेल मंडल रतलाम

Leave A Reply

Your email address will not be published.