Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

रेलवे लेखा विभाग में स्वास्थ्य परीक्षण, हाइपर टेंशन, डाइबिटीज व अस्थमा के मरीज, बाकी नार्मल निकले

-आपात स्थिति में उपचार के तरीक़े भी डॉक्टर से सिखाए गए।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे कर्मचारियों की स्वास्थ्य की जांच के लिए कार्यालयीन समय में विभिन्न सेक्शनों में मेडिकल ट्रेनिंग कैम्प के आयोजन किए जा रहे है। शुक्रवार को लेखा विभाग में ट्रेनिंग कैम्प लगाया गया। इनमें डॉ. आशीष द्वारा सेक्शन में 60 कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इसमें 4 कर्मचारी हाइपर टेंशन में मिले। बाकी सामान्य स्थिति के पाए गए। सभी को चिकित्सकीय उपचार की सलाह दी गई।


बता दें कि कामकाजी व्यस्तता के चलते अधिकांश कर्मचारी अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाते है। वहीं मानसिक परेशानियों के चलते कर्मचारी दिमागी रूप से अस्वस्थ भी रहते है। इसके निदान के लिए रेलवे बोर्ड की गाइडलाइन है कि रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाए। इसके लिए रेलवे अस्पताल प्रशासन द्वारा सेक्शनों में डॉक्टर्स को जिम्मेदारी दी गई।
इस क्रम में लेखा विभाग में डॉक्टर आशीष द्वारा शुक्रवार को कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्हें हार्टअटैक जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्कालिक उपचार के बारे में भी सिखाया गया।


इस दौरान 60 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 4 हाइपर टेंशन में निकले। 2 डाइबिटीज व 2 अस्थमा के मरीज पाए गए। बाकी के सभी कर्मचारी नॉर्मल पाए गए। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विभाग प्रमुख सीनियर डीएफएम अंकित सोमानी, एडीएफएम कृष्ण कुमार सहित स्टाफ कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.