Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा...

60 साल पूरे होने पर विश्व हिंदू परिषद मनाएगा स्थापना दिवस, जिले के 9 प्रखंड केंद्रों पर होंगे आयोजन

-जिला पदाधिकारियों ने आयोजन को लेकर पत्रकारवार्ता में दी विस्तार से जानकारी।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। विश्व हिंदू परिषद द्वारा संगठन के 60 साल पूरे होने पर षष्टि पूर्ति स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।  यह 24 अगस्त शुरू हुआ तथा 1 सितंबर तक चलेगा। इसमें जिले के 9 प्रखंड केंद्रों पर गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

यह जानकारी शनिवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में परिषद के जिला पदाधिकारियों ने दी।

जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया कि विहिप के स्थापना को लेकर पूरे भारतवर्ष में आयोजन किए जा रहे है। हालांकि 60 वर्ष पूरे होने पर 2023 की जन्माष्टमी से लेकर 26 अगस्त 2024  तक स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन अब इसके तहत जिला स्तर पर गतिविधियां होने जा रही है।

 

जिलाध्यक्ष  दीपक व्यास व जिला मंत्री गौरव शर्मा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को मुंबई स्थित सांदीपनि आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ दिन हुई थी। 1964 से लेकर अभी तक संगठन ने कई अहम कार्य किए हैं।

गौ रक्षा विभाग द्वारा 60 स्थान पर देशी नस्लों के संवर्धन के कार्य किए। गौ रक्षा विभाग द्वारा ही भारत में 1200 गौशाला संचालित की जा रही है। 40 स्थान पर घरेलू उपचार व औषधि वितरण के कार्य किए जा रहे है।

विहिप के धर्म प्रचार विभाग ने 62 लाख भाई-बहनों को धर्म परिवर्तन रोकने का क्रांतिकारी कार्य किया है। 8 लाख 50 हजार लोगों की घर वापसी भी कराई गई है। इसी तरह 400 विद्यालय में 32000 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।

सेवा विभाग द्वारा देशभर में 4 हजार से अधिक सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे है। शिक्षा क्षेत्र में 1417, चिकित्सा में 1653 प्रकल्प चलाए जा रहे है।

संतों के आदेश पर विहिप ने श्री राम जन्म भूमि के लिए जब संघर्ष शुरू किया था। तब देशभर के 3 लाख से अधिक गांव में करोड़ों श्रीराम भक्त अभियान से जुड़ते चले गए। पत्रकारवार्ता में जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला कोषाध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, जिला सहसंयोजक राजाराम ओहरी, सह संयोजक आशु टांक, सह प्रसार प्रमुख विक्की सेन, धर्माचार्य प्रमुख हीरालाल सीरवी, विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा भामा मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.