Logo
ब्रेकिंग
लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ...

दादा माहुरकर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट…. डीआरएम ने बल्ला घुमाकर किया शुभारंभ, पहले दिन हुए चार रोचक मैच

-खेल प्रतियोगिता के आयोजनों से टीमवर्क और आपसी सामंजस बढ़ता है – डीआरएम रजनीश कुमार
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्व.दादा जे.जी माहुरकर की स्मृति में 5 मार्च से रेलवे खेल मैदान पर अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि डीआरएम रजनीश कुमार ने बल्ले से शॉट खेलकर शुभारंभ किया। मंगलवार को रोचक चार मैच खेले गए।
शुभारंभ पर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार के अलावा विशेष अतिथि एडीआरएम अशफाक अहमद एवं मजदूर संघ के सहायक महामंत्री बी.के. गर्ग रहे। साथ ही सीनियर डी.ओ.एम अभिनव जैफ व अजय ठाकुर, सीएमएस श्रीमती सिम्मी गुप्ता, डीएन आलोक श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे l मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट की शुरुआत करवाई गई।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने अतिथियों का स्वागत किया।
डीआरएम कुमार ने संबोधित करते हुए कहा किइस तरह के आयोजन टीमवर्क बढ़ाते हैं। बल्कि इससे आपसी सामंजस्य और भाईचारा भी बढ़ता और संबंध मजबूत होते है।
जो टीम विजयी होती है वह बधाई की पात्र रहेगी लेकिन हैं जो हारती है उसे सीख लेकर आगे की तैयारी में जुटना चाहिए। सहायक महामंत्री बीके गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से आपकी संबंध मजबूत होते हैं। प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है।

इन विभागों ने जीते मैच

प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें भाग ले रही है l जिनमें पहला मैच एस एंड टी और टी.एम.सी के बीच खेला गया। एस.एंड.टी ने 57 रनों से जीत हासिल की। दूसरा मैच टी.आर.ओ और ऑपरेटिंग के बीच खेला गया। टी.आर.ओ ने मैच 8 विकेट से जीता।
तीसरा मैच आरपीएफ और उज्जैन महाकाल के बीच खेला गया जिसे आरपीएफ ने 1 रन से जीता।
चौथा मैच टीटी 11 और गार्ड 11 के बीच खेला गया l जिसे टीटी 11 ने 20 रनों से जीता।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रफीक मंसूरी,मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी, सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम व योगेश पाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सीडब्ल्यूसी सदस्य गौरव संत, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव गौरव ठाकुर, संजय कुमार, दीपक गुप्ता, रणधीर सिंह गुर्जर शाखा अध्यक्ष आशाराम मीणा, अरविंद शर्मा, बापी चौधरी,मनोज खरे, अशोक टंडन, अमित चौहान, मोहित टॉक पहलवान, कुंदन सोनर, इमरान खान, सुमित गर्ग, चांद खान, विकास राठौड़, शेखर राव सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.