Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

तेज रफ़्तार कार घुसी रेलवे क्वार्टर की बाउंड्री में, हादसा टला

-रेलवे कॉलोनी से बकरा पुल रोड पर हुआ हादसा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे कॉलोनी में सुबह तेज रफ्तार कार क्वार्टर की बाउंड्री में जा घुसी। हालांकि कोई चपेट में नहीं आया। लेकिन दिन का समय होता तो हादसा भी हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह करीब 7 बजे यह घटना हुई। रहवासियों ने बताया कि एमपी-45-सी- 2479 रेलवे कॉलोनी से बकरा पुल की ओर जा रही थी। तभी यह असंतुलित होकर रेलवे ग्राउंड के सामने एक क्वार्टर की ओर जा घुसी। हालांकि कार क्वार्टर की दीवार पर टकराने के बजाय बाउंड्री पर जा घुसी। सुबह का समय होने से बकरा पुल रोड पर यातायात भी नहीं था। वरना कोई भी राहगीर या वाहन चालक इसकी चपेट में आ सकता था।


मामले में प्रत्यक्षदर्शी विकास कुमार ने बताया कि कार चालक को संभवतः रेलवे स्टेशन जाना था। लेकिन गफलत में वह बकरापुल रोड की ओर निकल आया। घटना के बाद ड्राइवर कार के बाहर आकर यह कहते हुए जमीन पर लेट गया कि उसे चक्कर आ रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.