Logo
ब्रेकिंग
धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि...

RCL में रन मशीन का चौथा दिन… कुल 12 मैचों में 160 चौके और 183 छक्कों की हो गई बरसात

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम।  नेहरू स्टेडियम में खेली जा रही रतलाम चैंपियन लीग आर सी एल (RCL) के चौथे दिन क्रिकेट पिच रन मशीन साबित हुई। कुल 12 मैचों में बल्लेबाजों ने 160 चौके और 183 छक्कों की बरसात कर दी।

बता दें कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं  के सृजन के उद्वेश्य से रतलाम चैंपियन लीग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन दिन तीन मैच खेले जा रहे। समिति संयोजक विकास कोठारी यतेन्द्र भारद्वाज सचिव जयेश राठौर ने बताया कि आज प्रतियोगिता के चौथे दिन प्रवेश कर गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। मैच के अतिथि बीजेपी पार्षद परमानंद योगी, हितेश कामरेड, शक्ति सिंह, योगेश पापटवाल एवं भाजपा नेता गौरव त्रिपाठी रहे ।


प्रथम मैच शैरानी सुपर किंग्स और फाइनेंस सर्किल के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के साथ फाइनेंस सर्किल ने 10 ओवर 142 रनों का लक्ष्य, शक्ति घिसे 37, अनिल निनामा 46 की शानदार पारी के साथ शैरानी सुपर किंग्स को दिया। शेरानी सुपर किंग्स के गेंदबाज वसीम पिपलोदा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
शेरानी सुपर किंग्स के बल्लेबाज मोइन शिरानी ने 20 बालों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से आतिशी पारी खेलते हुए 53 रन मात्र 20 बालों में और रवि सेन मात्र 18 बालों में धुंआधार 55 रन बनाकर शैरानी टीम को जीत दिलाई । मेन ऑफ द मैच रवि सेन रहे ।

दूसरा मैच सूर्या वॉरियर्स और इंडियन गोल्ड के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्या वॉरियर्स ने 7 विकेट खोकर 122 रन का लक्ष्य दिया। बल्लेबाज अजय मालाकार 18, विशाल 20, राजेश सोनकर 30 रॉबिन बेंजामिन 19 ने बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियन गोल्ड ने 117 रन 9 विकेट गवाकर मैच हार गई। मेन ऑफ द मैच अजय मालाकार रहे। तीसरा मैच यू एस एन फाल्कन वि हिन्द टाइटंस के मध्य खेला गया।

इस अवसर पर महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, अशोक पोरवाल, देव शंकर पांडे, विजय भाटी एडवोकेट, कमल धाकड़, दीपक मईड़ा, प्रिंस बना, अविनाश शर्मा, असीम ओझा, चेतन शर्मा आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे ।

30 मार्च को इंडियन गोल्ड विरुद्ध रतलाम रॉयल चैलेंजर्स
हाट रोड विरुद्ध यू एस एन फाल्कन, एन एन जी धम्मू इलेवन विरुद्ध ब्रदर्स यूनाइटेड के मध्य खेले जाएंगे। स्कोरर दिग्विजय सिंह रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.