Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

इंजीनियरिंग, टीआरओ, सीएंडडब्ल्यू , एसएंडटी की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पूर्व अध्यक्ष उमरावमल पुरोहित की स्मृति में आयोजित अंतर विभागीय टूर्नामेंट के दूसरे दिन 24 फ़रवरी को बेहतरीन मैच खेले गए। जिसमें टीमों ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।पहला मैच कार्मिक विभाग एवं इंजीनियर के मध्य खेला गया। मैच में इंजीनियरिंग विभाग जीत हासिल की। मेन ऑफ द मैच रहे लखविंदर ने 41 रन बनाकर मैच जीता लिया। इससे पहले मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अश्विन कुमार एवं मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ ने खिलाड़ियों से परिचय कर शुभकामनाएं दी।

दूसरे मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर भजनलाल मीणा एवं पूर्व वरिष्ठ मंडल परिचालक प्रबंधक सामान्य अजय ठाकुर रहे। कमर्शियल एवं सीएन्डडब्ल्यू के मध्य खेला गया। जिसमें सीएन्डडब्ल्यू ने जीत हासिल की। मोहम्मद हुसैन ने 23 बनाए। इन्हें मेन ऑफ़ द मैच दिया गया। तीसरा मैच उज्जैन महाकाल एवं एसएंडटी के मध्य खेला गया। जिसमें एसएंडटी ने जीत हासिल की। नारू खान 24 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे।
इस दिन का चौथा मैच इलेक्ट्रिकल टीआरओ और अकाउंट्स के मध्य खेला गया। जिसमें अकाउंट्स ने 10 ओवर में 54 रन बनाए। वहीं इलेक्ट्रिकल टीआरओ ने ओपनिंग बल्लेबाज धारा सिंह मीणा 16 और में 50 रन सुमित रायकावर ने एक बॉल पर 4 रन की बदौलत जीत दर्ज की। मेन ऑफ़ द मैच धारासिंह रहे।

इस अवसर पर यूनियन के यातायात शाखा के अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव हेमंत मिश्रा, उपाध्यक्ष कपिल गुर्जर, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप सिंह चौहान, मेडिकल इलेक्ट्रिकल शाखा अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, सचिव हरेंद्र सिंह यादव, एस बीएफ मेंबर अखिल शर्मा,  पीयूष व्यास, अरविंद शर्मा, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, डीजल शेड शाखा सचिव भूपेंद्र गुर्जर, जेसीबी बैंक पूर्व डायरेक्टर वाजिद खान, मनीष जोशी, आशीष यादव के अलावा रतलाम के खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी इस अवसर पर उपस्थित रहकर मैच का आनंद लिया। यह समस्त जानकारी वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.