Logo
ब्रेकिंग
धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि...

स्व.पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट…इलेक्ट्रिकल टीआरओ, इंजीनियरिंग, आरपीएफ एवं जीआरपी सेमी फाइनल प्रवेश

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पूर्व अध्यक्ष उमरावमल पुरोहित की स्मृति में आयोजित अंतर विभागीय टूर्नामेंट में गुरुवार को चार बेहतरीन मैच खेले गए। इसमें इलेक्ट्रिकल टीआरओ, इंजीनियरिंग, आरपीएफ एवं जीआरपी ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 27 फरवरी को चार टीम सेमीफाइनल खेलेंगी।
यूनियन के प्रवक्ता अशोक तिवारी ने मैचों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चौथे दिन का पहला मैच सुबह 9:30 बजे इंजीनियरिंग एवं सीएंडडब्ल्यू के मध्य हुआ। इसमें इंजीनियरिंग विभाग ने बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जीत हासिल की। राजेश डायमंड को मेन ऑफ दी मैच दिया गया। दूसरा मैच इलेक्ट्रिकल टीआरओ एवं सीएंडडब्ल्यू के मध्य खेला गया। जिसमें इलेक्ट्रिकल टीआरओ ने जीत हासिल की। सुमित रायकवार को मेन ऑफ दी मैच दिया गया।
टूर्नामेंट का तीसरा मैच आरपीएफ एवं ब्रिज के मध्य खेला गया। जिसमें आरपीएफ ने जीत हासिल की। मेन ऑफ़ दी मैच हेमंत यादव बने।
चौथा मैच जीआरपी एवं ऑपरेटिंग की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें जीआरपी ने जीत हासिल की। मेन ऑफ दी मैच जीआरपीके अनिल देवल रहे।


आज के मुख्य अतिथि मंडल यांत्रिक इंजीनियर पंकज विजय, सहायक मंडल दूरसंचार गोविंद नारायण मीणा, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ ने खिलाड़ियों से परिचय कर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर यूनियन के यातायात शाखा के सचिव हेमंत मिश्रा, अध्यक्ष राजेश जैन, उपाध्यक्ष कपिल गुर्जर, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप सिंह चौहान, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, डीजल शेड शाखा उपाध्यक्ष, जितेंद्र सोनी, एस एन राठौर, वाजिद खान, मनोज चावरे, रोशन खान, नेहाल सिंह, ईश्वर मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.