Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

परदा हटने ही बिखरी चमक, बजी तालियां…स्व.उमरावमल पुरोहित क्रिकेट ट्रॉफी का अनावरण, 21 टीमों के बीच होगी मैदानी जंग

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। 13वीं स्व. उमरावमल ट्रॉफी का शनिवार को वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन कार्यालय पर अनावरण किया गया। यूनियन द्वारा इस बार छह दिन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन की 23 से 28 फरवरी तक किया जाएगा। इसका शुभारंभ 23 फरवरी को सुबह 9 बजे होगा। मुख्य अतिथि डीआरएम अश्वनी कुमार तथा यूनियन के महामंत्री जेआर भोसले रहेंगे।
मंडल मंत्री मनोहर बारठ ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों के मेलमिलाप तथा तनाव मुक्ति के लिए यूनियन द्वारा पिछले सालों से टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है। यूनियन ने इसकी शुरुआत की थी। इसके बाद ट्रेड यूनियन सहित अन्य संगठनों द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई। इस बार चार टीमें और बढ़ाई गई है। इसमें शंभूपुरा, गार्ड इलेवन, सिग्नल विभाग तथा कंट्रोल की टीमें शामिल की गई है।


प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि मैच सुबह 7 बजे से शुरू होंगे। जबकि सुबह 9 बजे अतिथियों द्वारा टूर्नामेंट का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया जाएगा।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडेय, राजेश जैन, बेनी मीणा, कपिल गुर्जर, पीयूष व्यास, भूपेंद्र गुर्जर, हेमंत मिश्रा, पूर्व डायरेक्टर वाज़िद खान, पंकज पंवार, राजेश दांगी, जितेंद्र नेका, एसएन राठौर, अरवींद्र सक्सेना सहित एमी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.