न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। समानता ही सशक्त समाज की नींव है। इसलिए आनंद विभाग रतलाम द्वारा विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर लैंगिक समानता की जागरूकता के लिए शासकीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई रतलाम में बेटियों की दादी और नानी को सम्मानित किया गया।
आनंद विभाग की जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के आह्वान पर प्रति वर्ष 20 फरवरी को सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। इस दिवस पर बेटियों की दादी और नानी को सम्मानित किया गया। समझाया गया कि वे बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा दें। बाल विवाह को रोकें तथा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करेंगे। बेटियों की दादी और नानी ने कहा कि हम भी बच्चियों को डॉक्टर बनाएंगे। आनंदक मधु परिहार ने कहा कि
सामाजिक न्याय तभी सुनिश्चित हो सकता है, जब लोगों को लिंग, आयु, नस्ल, धर्म अथवा संस्कृति के कारण समस्याओं का सामना न करना पड़े। इन सब असमानताओं को दूर करने लिए जन जागरूकता कार्यक्रमों से लोगों की मानसिकता बदलने का कार्य करना जरूरी है। जब तक मानसिकता में बदलाव नहीं आएगा तब तक समानता नहीं हो सकती। बेटी के आगमन पर उत्सव मनाना जीवन के सबसे सुनहरे पलों में से एक है। आनंदक ईश्वर सिंह राठौर,सुरेंद्र अग्निहोत्री, धर्मा कोठारी और अंशु राठौर ने मिलकर वार्ड को गुलाबी थीम के गुब्बारों से सजाया तथा कपड़े,टॉवल तथा बिस्कुट वितरण का कार्य किया। बेटियों के जन्म का उत्सव देख माताओं के चेहरे पर भी मुस्कान दिखाई दी ।
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का...
धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत...
रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प...
सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क...
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ...
अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ...
गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ...
मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...
रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज
अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...
