Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

खेल महाकुंभ का आगाज़….मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रजत जयंती वर्ष में करेंगे 25वें खेल चेतना मेला का शुभारंभ

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती के खेल महाकुंभ में 10 हजार खिलाड़ी होंगे शामिल।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित 25वां खेल चेतना मेला का रजत जयंती वर्ष में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 21 दिसंबर को प्रातः 10.30 बजे नेहरू स्टेडियम में शुभारंभ होगा। विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद अनिता चौहान एवं महापौर प्रहलाद पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, खिलाड़ी, शिक्षक सहित आमजन उपस्थित रहेंगे। फाउंडेशन अध्यक्ष, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, चेतन्य काश्यप ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आव्हान किया है।
आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि रजत जयंती वर्ष में भव्य स्वरूप में खेल चेतना मेला आयोजित हो रहा है। इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह के दौरान मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और विधिवत रूप से खेल चेतना मेला का शुभारंभ करेंगे। नेहरू स्टेडियम सहित अन्य खेल मैदानों में खेल मेला से जुड़ी समस्त प्रकार की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि खेलों के इस महाकुंभ के 18 खेलों में 10000 से अधिक विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। आयोजन से पूर्व शहर के सभी खेल मैदानों का स्वरूप भी निखर गया है। खेल चेतना मेला को लेकर अब तक 100 से अधिक स्कूलों की एंट्री प्राप्त हो चुकी है। खेल चेतना मेला के तहत नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस के मैच होंगे। शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में एथलेटिक्स एवं हॉकी, कालिका माता सत्संग हॉल में शरीर सौष्ठव, संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र पर योग, मलखंब एवं स्केटिंग होगी। रेलवे ग्राउंड पर फुटबॉल, डीआरएम ऑफिस रेलवे ऑफिसर क्लब पर तैराकी, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पर बास्केटबॉल, व्हालीबॉल एवं बेडमिंटन होगा। विधि महाविद्यालय में शतरंज और स्टेशन रोड पर शूटिंग की स्पर्धा होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.