Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

विश्व ध्यान दिवस… तनाव मुक्ति के लिए किए ध्यान, दिया गया प्रशिक्षण

-रॉयल कॉलेज के आयोजन में हार्टफुलनेस संस्था ने दिया प्रशिक्षण।

न्यूज़ जंक्शन-18
रत


लाम। विश्व ध्यान दिवस 21 दिसंबर 2024 रॉयल इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज सालाखेड़ी कैंपस पर हार्टफुलनेस संस्था भारतीय योग संघ मध्य प्रदेश द्वारा ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इसमें तनाव मुक्ति लिए ध्यान प्रशिक्षण दिया गया।
उक्त जानकारी देते हुए रॉयल कॉलेज मैनेजमेंट संकाय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री ने बताया कि आयोजित ध्यान सत्र में मुख्य अतिथि नीलेश शुक्ला, शीतल शुक्ला, जितेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे।

हार्टफुलनेस संस्था से पधारे नीलेश शुक्ला एवं जितेंद्र अग्रवाल द्वारा ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्था द्वारा तनाव मुक्ति सत्र एवं ध्यान प्रशिक्षण का कार्य सतत रूप से किया जाता रहा है। इसी संदर्भ में उपरोक्त आयोजन संपन्न हुआ।
ध्यान के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, अध्यात्मिक तल पर कैसे सामंजस्य बनाया जाए इसके बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा ध्यान सत्र आयोजित हुआ।
इस अवसर पर रॉयल कॉलेज के डॉ. आनंद त्रिवेदी, प्रो जगदीश डुके, प्रो ममता यादव, प्रो शैलेन्द्र सिंह, प्रो अपूर्वा जोशी, प्रो विजय पाठक, प्रो स्नेह चोरसिया आदि स्टाफ सम्मिलित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds