Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

गणगौर परंपरा….श्रद्धा से किया सामूहिक पूजन, आस्था से मनाई तीज

-पूर्व पार्षद वंदना अनिल पुरोहित के अलकापुरी निवास पर क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने किया पूजन।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। पूर्व पार्षद वंदना अनिल पुरोहित के अलकापुरी निवास पर क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने गणगौर पर्व पर धार्मिक अनुष्ठान से पूजा अर्चना की। शिव-पार्वती की आकर्षक प्रतिमा के समक्ष अखण्ड सौभाग्य का वर प्राप्त किया। पूजन प्रकिया के दौरान महिलाओं में भारी उत्साह देखा गया।


श्रीमती पुरोहित ने गणगौर पर्व की जानकारी देते हुए बताया कि होलिका दहन के दूसरे दिन चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल तृतीया 18 दिनों तक चलने वाला यह त्योहार है। यह माना जाता है कि माता गवरजा (माता पार्वती) होली के दूसरे दिन अपने पीहर आती हैं। अठारह दिनों के बाद ईसर (भगवान शिव ) उन्हें वापस लेने के लिए आते हैं। चैत्र शुक्ल तृतीया को उनकी विदाई होती है। इसी वृतांत के मुताबिक गणगौर तीज मनाई जाती है।


पूजन के दौरान अनिता आचार्य, इंदु शर्मा, ज्योत्सना पराशर, यशोदा पवार, शशि यादव, संगीता गुप्ता, प्रीति परिहार, मंजुला शर्मा, वंदना शर्मा, सुनीता मखरिया, जयश्री शर्मा, रजनी दुबे, मंगला पवार दर्जनों महिलाएं उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.