Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

निवेदन है प्लीज… कोचिंग संचालक की कोई भी वकील पैरवी न करे, एसपी साहब…सेंटर्स की नियमित जांच हों

– जागृति नारी समिति अध्यक्ष सीमा टाक , पूर्व पार्षद अदिति दवेसर व एडवोकेट प्रबल वेलफेयर सोसायटी सदस्याओं ने की मांग।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के 80 फीट रोड क्षेत्र में विज़न इंग्लिश कोचिंग सेंटर के संचालक की घिनोनी करतूत को देखते कोई भी वकील इसकी पैरवी न करें। पुलिस द्वारा भी शहर में संचालित सेंटर्स की समय समय पर जांच की जाए।
यह मांग जागृति नारी समिति अध्यक्ष व पूर्व पार्षद सीमा टाक, एडवोकेट अदिति दवेसर, प्रबल वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष व एसपी रतलाम को ज्ञापन सौंपते हुए की।


महिलाओं का कहना है कि आरोपी दीनदयाल नगर निवासी संजय पिता मोहनलाल पोरवाल द्वारा कोचिंग की आड़ में महिलाओं व युवतियों के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया है। हालांकि एक पीड़िता की शिकायत पर रतलाम पुलिस प्रशासन ने इसके खिलाफ दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर इसे गिरफ्तार भी किया गया हैं। इसके कब्जे से हजारों अश्लील वीडियों भी बरामद किए गए हैं।
यह प्रकरण शहर के लिए कलंक है और इससे हर नागरिक शर्मशार है। आरोपी ने गुरू-शिष्य परंपरा को कलंकित किया है। ऐसे व्यक्ति समाज के बीच रहने के काबिल नहीं है। रतलाम के अधिवक्ताओं से आग्रह है कि दुष्कर्म के आरोपी संजय पोरवाल के पक्ष में पैरवी नही कर समाज को नैतिकता का संदेश दिया जाएं। हम सभी का भी ये दायित्व है कि आरोपी संजय पोरवाल को कड़ी सजा मिले। बहन बेटियों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित करने वाले संजय पोरवाल का केस शहर का कोई भी वकील न लड़े। ऐसे विकृत मानसिकता वाले आरोपी की पैरवी कतई नहीं की जाए।

ऐसे घृणित कार्य करने वाले को कठोर से कठोर सजा दिलवाएं ताकि भविष्य में ऐसा कोई व्यक्ति सोचने की भी कोशिश न करे। हमारे शहर की बेटियां सुरक्षित रह सके।
इसी तरह एसी राहुल कुमार लोढ़ा को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि शहर में संचालित कोचिंग सेंटर्स की नियमित जांच की जाए। इससे वहां की कोचिंग संबंधी गतिविधि पर निगरानी रखी जा सकें। इस मौके पर जाग्रत नारी समिति अध्यक्ष व पूर्व पार्षद टाक, एडवोकेट दवेसर प्रबल वेलफेयर सोसायटी, अर्चना पालीवाल, विधा सांखला, आशा सोनी, बबिता नागर, पुष्पा शाह, सुषमा शर्मा, शीला, प्रीति सोलंकी एडवोकेट, मोनिका, बबली पाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.