Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

रतलाम पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

-शादीशुदा आरोपी से प्रेम संबंध तथा शादी के दबाव के कारण की युवती की हत्या।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। जिले के रिंगनोद चौकी ढोढर अंतर्गत रतलाम-मंदसौर हाईवे के किनारे एक अज्ञात मृतिका (उम्र करीब 22 से 25 वर्ष) की लाश जिसका गला कटा होकर अर्ध नग्न हालत में मिली थी। सूचना पर थाना रिंगनोद पर अपराध क्रमांक 123/24 धारा 302,201 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा अज्ञात मृतिका की पहचान कर घटना का शीघ्र पर्दाफाश किए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाना प्रभारी रिंगनोद पी.आर. डावरे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा अज्ञात मृतिका की पहचान करने के हर संभव प्रयास किए गए। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। ई- रक्षक एप पर दर्ज एम.पी., महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात की दर्ज लगभग तीन सौ गुमशुदगी निकालकर सूचनाकर्ता से संपर्क एवं फोटो वाट्सऐप पर भेज कर अज्ञात मृतिका की शिनाख्तगी के प्रयास किए। सोशल मिडिया, वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं बसों में पम्पलेट चस्पाकर अज्ञात मृतिका के शिनाख्त के प्रयास किए। 6 अप्रैल को जैसे ही थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर सूचनाकर्ता राजकुंवर द्वारा अपनी लड़की सविता पिता भारतसिंह राठौर निवासी नरेड़ीबेरा थाना खाचरोद की गुमसुदगी की सूचना मिली। तब सूचनाकर्ता को मृतिका के फोटो, जेवरात एवं हुलिया दिखाया तो अज्ञात मृतिका को सविता पिता भारत सिंह राठौर निवासी नरेड़ी बेरा थाना ताल के रुप में पहचान सामने आई।

यह था घटना का कारण

पुलिस के मुताबिक आरोपी पिंटू पिता कालूसिंह राजपूत निवासी ग्राम कोठड़ी थाना ताल का शादी से पूर्व मृतिका सविता के साथ सम्बन्ध था। मृतिका द्वारा शादी करने के लिये दवाब डालने से आरोपी पिंटू परेशान होकर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी शीतल के साथ पुनः घटनास्थल पर जाकर मृतिका की पहचान छुपाने के आशय से मृतिका के बदन के कपड़े निकालकर एवं शव के घसीट कर झाड़ियों में डाल दिया। मामले में फिलहाल शीतल पति पिंटू राजपूत निवासी ग्राम कोठडी थाना ताल फरार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.