Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

RCL 2024…ब्रदर यूनाइटेड ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा, विजेता बनी टीम

-रंगारंग माहौल में खेला गया फाइनल मुकाबला
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से आयोजित स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति रतलाम चैंपियन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता (RCL 2024) का दूधिया रोशनी में खेला गया फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। ब्रदर यूनाइटेड टीम ने हाट रोड सुपर किंग को 28 रनों से हराकर ख़िताबी जीत दर्ज की। रंगारंग समापन समारोह में बड़ी संख्या में दर्शकों के अलावा अतिथि मौजूद रहे।
मालूम हो कि नेहरू स्टेडियम में 12 मार्च से श्री सज्जन किक्रेट क्लब, केशव स्पोर्ट्स और श्रीराम मंडल रेलवे कॉलोनी द्वारा स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति रतलाम चैंपियन लीग किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।


जानकारी देते हुए संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज, सचिव जयेश राठौड़ ने बताया कि फाइनल मैच में अतिथि प्रतियोगिता के प्रेरणा स्त्रोत पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, मां बंगलामुखी आश्रम के गुरुदेव कृष्णानंद जी, बालाजी मार्ट पाटीदार प्रॉपर्टी सिलिकॉन सीटी इंदौर के चंचल पाटीदार, धर्मेंद्र पाटीदार, दबंग केशरी के प्रदेश ब्यूरो चीफ अनिल पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे। अतिथियों ने मंच से उद्बोधन में बेहतरीन सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने दोनों टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रत्साहित भी किया।


कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के संरक्षक महेंद्र कोठारी ने यह प्रतियोगिता हर वर्ष कराए जाने की घोषणा की। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों ने किया।इससे पहले फाइनल मैच का शुभारंभ आतिशबाजी के साथ किया गया।अतिथियों ने बारी बारी से दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया।

यूनाइटेड ने दिया 117 रनों के लक्ष्य

12-12 ओवर के खेले गए फाइनल मुकाबले को ब्रदर यूनाइटेड ने 28 रन से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रदर यूनाइटेड ने 117 का लक्ष्य दिया। इसमें अजय मालाकार (50) और डॉ. शम्मी उल्लाह (51) का सराहनीय योगदान रहा। ब्रदर यूनाइटेड के नवीन गवली ने विकेट लेकर हाट रोड सुपर किंग्स को हार के नजदीक पहुचा दिया।


प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज मां कृपा एसोशिएट्स की ओर से हाट रोड सुपर किंग्स के दिलीप बिजवा को दिया गया। इसी तरह टूर्नामेंट के समस्त मैन ऑफ द मैच स्वर्गीय श्यामा महेंद्र ओझा स्मृति में असीम ओझा की ओर से प्रदान किया गया। फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द मैच अजय मालाकार को प्रदान किया गया।
बेस्ट बेस्टसमेंन स्वर्गीय विनीत वोरा की स्मृति में महेंद्र इलेक्ट्रिक की ओर से ब्रदर यूनाइटेड के अजय मालाकार, हर्षिका मोबाईल के विकास जैन की ओर से ने बेस्ट बॉलर नवीन गवली, नीलू एग्रो सर्विस वेयर हाउस गौरव सतवाानी की ओर से बेस्ट फिल्डर शैरानी इलेवन के हारूनको प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के बेस्ट हुटर बी मामू व बेस्ट ग्राउंड्स मैन शब्बीर को मां कृपा एशोशिएट्स की ओर से प्रदान किया गया। विजेता उप विजेता की ट्रॉफी स्वर्गीय बहन निष्ठा जाट की स्मृति में वैभव व गौरव जाट जवाहर व्यायामशाला की ओर से प्रदान की गई।

स्टेडियम में दर्शकों में रहा उत्साह

हजारों लोगों की मौजूदगी में खेले गए फाइनल मैच का लुफ्त उठाने दोनों टीमों के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मैदान में हर विकेट व चौके छक्के मारने पर दर्शकों ने ढोल नगाड़े तथा सिटी बाजे बजाकर जश्न मनाया तो डीजे गानों पर झूमते दिखाई दिए।
मैच में स्कोरर दिग्विजय सिंह, अम्पायर युगांधर सिह और नीलेश यादव द्वारा की गई। साथ ही कमेंट्रेटर की भूमिका कवि चंचल चौहान, गोविंद मालवीय ने निभाई। स्वागत भाषण विकास कोठारी, अतिथि परिचय यतेंद्र भारद्वाज, रूपरेखा अशोक जैन चौटाला, संचालन जयेश राठौड़ और आभार दिनेश पोरवाल, संजय शर्मा मालिक ने व्यक्त किया।

दर्शकों का इन्होंने माना आभार

इस अवसर पर आयोजन समिति संरक्षक महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज, परामर्शदाता अशोक चौटाला, अशोक पोरवाल, मनीष शर्मा, दिनेश पोरवाल, सचिव जयेश राठौर , योगेंद्र जादौन,दिनेश राठौर, गोपाल सोलंकी, दिग्विजय सिंह, गोविंद मालवीय, उमेंद्र सिंह, प्रिंस बना, बाबू भाई, विनोद यादव, टोनी पाल, बाबू बंजारा, दीपक भय्यू मईड़ा, असीम ओझा, प्रदीप नागोरा, चेतन शर्मा अभिषेक पटेल, शशि पटेल, स्वप्निल सिंह, शब्बीर खान, अजय मालाकार ने खेल प्रेमी दर्शको का फाइनल मुकाबले में अधिक संख्या में पधारकर आयोजन को सफल बनाने पर आभार माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds