Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

स्व. दादा माहुरकर ट्रॉफी पर इलेक्ट्रिकल का कब्जा, फाइनल में इंजीनियरिंग को हराया

-इलेक्ट्रिकल के 15 ओवर में 129 रन के जवाब में इंजीनियरिंग टीम 106 रन पर ढेर।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्व. दादा जेजी माहुरकर की स्मृति में भव्य अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार रेलवे खेल मैदान पर समापन हुआ। इलेक्ट्रिकल द्वारा ट्रॉफी जीती गई। फाइनल मुकाबले मे मुख्य अतिथि सीनियर डीएएन समन्वय पीयूष पांडे, सीनियर डीएएन वेस्ट निर्मल मीणा, डीएएन नॉर्थ एस.के पिपलोदिया ने मैच के पूर्व खिलाड़ियों का परिचय लेकर फाइनल मैच की शुरुआत की। विशेष अतिथि वे.रे.म.स सहायक महामंत्री बी.के गर्ग द्वारा विजेता टीम इलेक्ट्रिकल के कप्तान चेतन बघेल को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।

इसके पूर्व मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं अध्यक्ष प्रताप गिरी द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच की शुरुआत करवाई। सहायक मंडल मंत्री व प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया इलेक्ट्रिकल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 129 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंजीनियरिंग की टीम 106 रन ही बना सकीं और इलेक्ट्रिकल से 23 रन से मैच और टूर्नामेंट जीता। पवन मीणा मैन ऑफ द मैच और टूर्नामेंट रहे। बेस्ट बैट्समैन अमित डायमंड व बेस्ट बॉलर रमेश झोपे रहे। मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए कहा टूर्नामेंट को सफल बनाने में मजदूर संघ की पूरी टीम का सहयोग रहा। टीम वर्क से हम बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। टूर्नामेंट में खेली सभी टीमों ने खेल भावना का परिचय दिया और टूर्नामेंट को यादगार बनाया। संचालन सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम ने किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी, सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सी.डब्ल्यू.सी गौरव संत व महेन्द्र राठौड़, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव गौरव ठाकुर, रणधीर सिंह गुर्जर, दीपक गुप्ता, संजय कुमार, आशाराम मीणा, हिमांशु पिटारे, जूनियर इंस्टिट्यूट सचिव अरविंद शर्मा, मनोज खरे, बापी चौधरी, सुमित गर्ग, अमित चौहान, अशोक टंडन,इमरान खान, मोहित टॉक पहलवान, कुंदन सोनर, शेखर राव, हिम्मत शर्मा, चांद खान, जयंत अग्रवाल, हितेंद्र देसाई सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.