Logo
ब्रेकिंग
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ...

ट्रेनों में चोरों की मौज….एक ही दिन में पांच ट्रेनों का निशाना, गहनें व रुपए से भरे बैग चोरी

-यात्रियों के साथ हुई वारदात की रतलाम मंडल में शिकायत पर जीआरपी ने की कार्रवाई।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रेल मंडल से परिचालित ट्रेनों में इन दिनों यात्रियों की मौज बन गई है। लगातार चोरी की वारदातों से यात्रियों का सफर करना दूभर हो गया है। 28 फरवरी को लगातार 5 ट्रेनों में चोरी की वारदात ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है। पीड़ित यात्रियों ने रतलाम मंडल के जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि घटनास्थल पर कायमी को लेकर शिकायत एक थाने से दूसरे थाने दौड़ाई जा रही है।
मालूम हो कि एक सप्ताह में लगातार चोरी की वारदात होने से यात्रियों के लिए ट्रेनों में सफर करना नुकसानदेह साबित हो रहा है। घटना को लेकर जीआरपी का कहना है कि उनके पास बल नहीं है। जबकि आरपीएफ इस बात से पल्ला झाड़ रही है कि उनका काम रेलवे माल व संपत्ति की सुरक्षा करना मात्र है। इसके विपरित ट्रेनों में यात्री सुरक्षा के लिए गाड़ियों में आरपीएफ की स्क्वॉड चलाई जा रही है। लेकिन चोरी होने या इसकी रोकथाम के लिए कोई जवाबदेह नहीं है।

इन ट्रेनों में हुई चोरी की वारदात

-ट्रेन संख्या 19316 में कोच एस-8 में बर्थ नंबर 71 व 72 पर सवार पुरानी ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी शाहरुख पिता मोहम्मद शेरू पत्नी आफरीन के साथ निम्बाहेड़ा से इंदौर के लिए सफर कर रहा था। रात 11 बजे बाद नींद लग गई। देवास स्टेशन के बाद पत्नी ने बताया कि उसका लेडिस पर्स नहीं मिल रहा है। इसमें करीब 30 हजार रुपए कीमत के गहने थे।

-इसी तरह ट्रेन संख्या 129161 अवंतिका एक्सप्रेस के कोच नंबर एम-2 की बर्थ नंबर 72 पर यात्री गणेश दत्तात्रय घंगारे मुंबई से इंदौर की यात्रा कर रहा था। सोकर सुबह उठा तो पता चला कि इंफेनिक्स नॉट 10 कंपनी का मोबाइल चोरी हो गया।

-अन्य घटना 12924 नागपुर-इंदौर ट्रेन की है। यात्री कैलाश पार्क इंदौर निवासी यात्री नितिन पिता सुनील अम्बादे ने शिकायत दर्ज कराई कि वह कोच एस-6 की बर्थ 57 पर सफर कर रहा था। खाना खाकर सो गए। मक्सी में पत्नी पूजा की नींद खुली। देखा तो पर्स चोरी हो गया था। पर्स में मोबाइल व नगदी रखे थे।

-इसी तरह भोपाल-इंदौर ट्रेन में यात्री हनुमान पिता नानूराम रावत जनरल टिकिट पर सफर कर रहा था। अपना वन प्लस 10 आर (42000 कीमत) मोबाइल बैग में रख दिया था। बाद में घर बात करने फोन बैग से निकालना चाहा। लेकिन बैग में मोबाइल नही था।

-एक अन्य घटना ट्रेन संख्या 19319 इंदौर महामना एक्सप्रेस में कोच नंबर एस-9 के बर्थ 1, 3 व 4 पर ज्योत्सना बेन पति नवीन निवासी बीजी 1अक्षर भवन अंकलेश्वर (गुजरात) परिवार के साथ सफर कर रही थी। तभी अज्ञात व्यक्ति पिंक कलर का पर्स चोरी कर ले गया। इसमें मोबाइल व करीब 3 हजार रुपए रखे थे।

 

इनका यह कहना

ट्रेनों में सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। पिछ्ले दिनों हुई चोरी में चोर पकड़े गए है। आगे और सतर्कता जारी रखेंगे।

-निवेदिता गुप्ता एसपी रेल, इंदौर

Leave A Reply

Your email address will not be published.