Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

रेलवे डीजल शेड के एएमएम के खिलाफ महिला कर्मचारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

-शिकायत के बाद मामले में शुक्रवार को जांच के लिए मंडल कार्यालय तलब।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे डीजल शेड में कार्यरत एएमएम (सहायक मटेरियल मैनेजर) के खिलाफ विभाग की ही महिला कर्मचारियों ने मानसिक व यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए है।
जानकारी के मुताबिक शेड में मटेरियल विभाग की तीन महिला कर्मचारियों ने एएमएम कमल कुमार मीणा के खिलाफ दो दिन पूर्व डिप्टी सीएमएम दाहोद को शिकायत दर्ज कराई थी। चूंकि विभाग के सीनियर अधिकारी रतलाम मंडल कार्यालय में नियुक्त है। इसलिए शिकायत रतलाम मंडल कार्यालय फॉरवर्ड की गई।
महिलाओं ने शिकायत में उल्लेख किया है कि एएमएम मीणा उन्हें घंटों चेंबर में बैठाकर रखते है। निगाहें मिलाकर बात करने का दबाव बनाकर परेशान करते है। महिला कर्मचारियों के बच्चों को भी केबिन में प्रवेश नहीं कर अकेले आने के निर्देश दिए जाते है। इसके अलावा जो आरोप है उन्हें महिलाओं ने जांच में ही बोलने की बात कही।
इधर, शुक्रवार को शिकायत की जांच सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर द्वारा की जानी है। इसके लिए मीणा सहित शिकायत से संबंधित महिलाओं को सुबह 11 बजे बाद तलब किया गया।
मामले में एएमएम मीणा का कहना है कि प्रभारी होने के नाते मुझे सभी कर्मचारियों से ड्यूटी के दौरान शासकीय काम लेना होता है। काम से बचने के लिए मुझ पर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे है। ये सबकुछ गलत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.