Logo
ब्रेकिंग
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ...

रक्तदान का पुण्य काम….पूर्व अध्यक्ष स्व. उमरावमल पुरोहित की याद में 55 यूनिट रक्तदान

-रेलवे कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर दिखाया उत्साह।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के तत्वाधान में स्वर्गीय उमरावमल पुरोहित (पूर्व अध्यक्ष आईटीएफ व एआईआरएफ) के जन्मदिन पर यूनियन कार्यालय रतलाम पर मानव सेवा समिति “रक्तदान केंद्र” के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें रेलवे कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि रक्तदान के लिए उत्साह दिखाया। दिनभर में 55 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।


इस आयोजन के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार,अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद, मुख्य मंडल चिकित्सा अधिकारी श्रीमती सीमी गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरिमा भटनागर, यूनियन मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी, मंडल मंत्री मनोहर बारठ, मंडल युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद मीणा, उपाध्यक्ष राम जीत मीणा, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष मोहन मुरली वाला, डॉ. इंद्रमल मेहता ने स्व. पुरोहित की तस्वीर पर माल्यार्पण कर रक्तदान शिविर का का शुभारंभ किया। मंडल मंडल रेल प्रबंधक कुमार ने अपने उद्बोधन में कहां कि यह मानव जीवन रक्तदान करना सबसे बड़ा योगदान है। यह हर व्यक्ति को करना चाहिए। यूनियन के पदाधिकारी सक्रिय कार्यकर्ता एवं कर्मचारियों द्वारा रक्तदान का कार्य सराहनीय है। इसके लिए सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।


अपने उद्बोधन में मंडल मंत्री बारठ ने कहा कि यूनियन मानव सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान पिछले कई वर्षों से दे रही है। जब भी किसी कर्मचारी को अथवा उसके परिवारजनों को रक्त की आवश्यकता रहती है। यूनियन सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहती है। कार्यक्रम में उपस्थित यूनियन मंडली पदाधिकारी सुशांत भारती, ह्रदेश पांडे, हरीश चांदवानी,शाखा सचिव पंकज पंवार, रंजीता वैष्णव, नमिता कुमायूं,अशोक तिवारी, सुनील चतुर्वेदी, कुलदीप सिंह चौहान, आशीष यादव, हेमेंद्र शर्मा, प्रशांत पाठक, आशीष यादव, भूपेंद्र गुर्जर, नरेंद्र सिंह राठौर, कपिल गुर्जर, दीपक बाघेला, अनूप उपाध्याय, मनीष जोशी, हेमन्त राठौड़, भूपेंद्र मकवाना, सुनील डागर सहित लगभग 55 कर्मचारियों ने अपना रक्तदान देकर कार्यक्रम को पूर्ण किया। यह जानकारी यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.