Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

आज का एमएलए…सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार पर आखिर प्रकरण दर्ज

-बाजना के दवा विक्रेता से रूपये मांगने का मामला, ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सैलाना विधानसभा चुनाव में जीत के बाद प्रदेशभर में चर्चित निर्दलीय सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार इन दिनों विवादों के चलते फिर चर्चा में आ गए है। विधायक का दवा विक्रेता से रूपए मांगने का मामला सामने आने के बाद ऑडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक की शिकायत पर निर्दलीय विधायक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान के मुताबिक फ़रियादी मेडिकल स्टोर संचालक तपन रॉय निवासी बाजना ने पुलिस को शिकायत की है। इसमें उन्होंने बताया कि सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने फोन पर धमकाते हुए मुझसे रुपयों की मांग की।

मालूम हो कि उक्त मामले का एक वीडियो और ऑडियो काफी दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। इसे लेकर विधायक मीडिया में सुर्खियो बने हुए थे। फ़रियादी तपन रॉय ने बताया कि 19 फ़रवरी शाम चार बजे मेरे फोन पर नए नंबरों से फोन आया। फोन उठाया तो सामने वाले एक व्यक्ति ने मुझे बोला तू क्या तपन बोल रहा है। मैंने बोला आप कौन बोल रहे हो। जिस पर सामने वाला व्यक्ति बोला में कौन बोल रहा हूं वो तुझे बाद में बताऊंगा। जिसके बाद मैंने फोन काट दिया। थोड़ी देर बाद मेरे कर्मचारी अंकेल चारेल के मोबाईल पर फोन आया। बोला कि में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार बोल रहा हूं। अंकेल को गाली देते हुए मुझ से बात कराने को बोला। जिसके बाद अंकेल ने मुझे फोन दिया और जिसके बाद कमलेश्वर डोडियार ने मुझ से गाली गलौच करते हुए बोला कि तू बिना लाइसेंस के मेडिकल की दुकान चला रहा है। एक करोड़ की मांग की।

मोबाईल फोन पर विधायक कमलेश्वर ने तपन को अगले दिन सैलाना स्थित अपने कार्यालय में आने को कहा और अगले दिन जब तपन विधायक कार्यालय पर पहुंचा तो विधायक कमलेश्वर ने तपन को धमकाते हुए कहा कि अगर एक करोड़ रूपये नहीं दिए तो वह धंधा नहीं कर पाएगा। कार्यालय में धमकी देने से पहले तपन का मोबाईल फोन भी बाहर रखवा दिया गया था। तपन को धमकाने के बाद विधायक ने तपन के साथ गए अंकेल चारेल को भी धमकाया। तपन ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि इस धमकी से वह बहुत डर गया था। 23 फ़रवरी को दोपहर ढाई बजे विधायक कमलेश्वर डोडियार और विधायक प्रतिनिधि दशरथ डिंडोर तपन की दुकान पर पहुंचे और फिर से एक करोड़ की मांग करते हुए धमकाने लगे। इसके बाद तपन से सैलाना थाने पर पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने विधायक कमलेश्वर डोडियार और विधायक प्रतिनिधि दशरथ डिंडोर के विरुद्ध धारा 323, 294, 506, 384 327, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कार्यवाही शुरू की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds