-बैठक में ओल्ड पेंशन सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। महाकाल की नगरी उज्जैन में पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद की बैठक हुई। इसमें विचार विमर्श के अलावा उज्जैन शाखा का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से रामचंद्र सिंघानिया लोको पायलट को शाखा सचिव तथा धर्मेंद्र कुमार सीनियर ट्रेन मैनेजर को शाखा अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर एवं आठवीं वेतन आयोग पर विस्तार रूप से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश भावसार ने की। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित मप्र राज्य कर्मचारी आयोग अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा उपस्थित रहे। विशेष अतिथि जनरल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा,
पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के संयोजक राजेश कुमार दीक्षित, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, संगठन मंत्री विकास सोलंकी, कार्यकारिणी अध्यक्ष एमसी जाखड़, मंडल उपाध्यक्ष बृजेश पांडे, शाखा सचिव विशाल मालवीय, डीजल शेड उपाध्यक्ष दरियाव सिंह तथा समस्त शाखा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
