Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

निःशुल्क परामर्श शिविर में रोग विशेष डॉक्टर्स ने की मरीजों की जांच

 

-जी. डी. हॉस्पिटल में लगा विशाल निःशुल्क जागरूगता चिकित्सा परामर्श शिविर।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जी. व्हाय. फाउंडेशन के तत्वाधान में 25 फरवरी रविवार को जी. डी. हॉस्पिटल में विशाल निःशुल्क जागरूगता चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कुल 251 मरीजों ने लाभ लिया गया।
जी. डी. हॉस्पिटल के एडमीन बीपी सिंह नेे जानकारी देते हुए बताया कि मरीजों के लिए समय समय पर परामर्श शिविर का आयोजन किया जाता है।


इस क्रम में रविवार को भी शिविर आयोजित किया गया। इसमें डॉ. लेखराज पाटीदार (हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने 98, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ( मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ) ने 49, डॉ. गौरव नाहर (किडनी व मूत्र रोग विशेषज्ञ) ने 41, डॉ. देवेंद्र वैष्णव (जनरल फिजिशियन) ने 35 एवं डॉ. अनीता मीणा (महिला रोग विशेषज्ञ) ने 28 मरीजों को परामर्श दिया गया।


शिविर में 4 कुल्हा प्रत्यारोपण, 3 घुटना प्रत्यारोपण, 3 स्पाइन सर्जरी, 5 मूत्र रोग सम्बंधित एवं अन्य ऑपरेशन वाले 9 मरीजों को भर्ती की सलाह दी गई। जी. डी. हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारकों का आयुष्मान में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में डॉ. लेखराज पाटीदार टीम के सदस्य सन्नी वर्मा, नंदकिशोर व कार्तिक का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.