Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें

रेलवे ग्राउंड पर लगेंगी चौकों छक्कों की बौछार, भिड़ेंगी 16 विभाग की टीमें

– स्व. पुरोहित ट्रॉफी : 20 से 25 फरवरी तक अंतर विभागीय टेनिस बॉल स्पर्धा का आयोजन।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे ग्रांउड पर छह दिनों तक चौकों व छक्कों की बरसात होगी। क्रिकेट के बेहतरीन मैच खेले जाएंगे। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन एवं ऑल इंडियन रेलवे फेडरेशन के पूर्व महामंत्री स्व. उमरावमाल पुरोहित की स्मृति में रेलवे के 16 विभागों की अंतर विभागीय टेनिस बॉल स्पर्धा 20 से 25 फरवरी तक होगी। जिसमें रेलवे की 16 टीम के अलावा दाहोद कारखाना, जीआरपी रतलाम भी इस स्पर्धा में भाग लेगी।
आयोजन के संबंध में रविवार को यूनियन कार्यालय में मीटिंग हुई। जिसमें मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी डीजल शेड शाखा सचिव सुनील चतुर्वेदी, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, मंडल शाखा सचिव अशोक तिवारी, मंडल युवा उपाध्यक्ष राम जीत मीणा, सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जर, मैकेनिकल शाखा युवा नेता राजेश डागी, मेडिकल शाखा युवा अमित गोसर के अलावा रतलाम के अनेक शाखाओं के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। यह जानकारी वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.