Logo
ब्रेकिंग
ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि...

शहर में दो नए फोरलेन के लिए पंद्रह करोड़ रूपए का प्रावधान – मंत्री चेतन्य काश्यप

-बस स्टैंड से महू-नीमच फोरलेन बायपास तक एवं ऊंकाला रोड गणेश मंदिर से सालाखेड़ी फोरलेन तक होगा निर्माण।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम शहर को नगर से महानगर बनाने के प्रयास लगातार जारी है। शहर में चारों तरफ अब फोरलेन सड़के होगी। विकास की इसी कड़ी में अब पंद्रह करोड़ रूपए की लागत से दो नए फोरलेन बनेंगे। इनमें एक फोरलेन महू रोड़ बस स्टैण्ड से महू-नीमच फोरलेन बायपास तक एवं दूसरा ऊंकाला रोड गणेश मंदिर से सालाखेड़ी फोरलेन तक फोरलेन मार्ग का निर्माण होना है।
सूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि उक्त दोनों मार्गों के लिए द्वितीय अनुपूरक अनुमान 2023-24 में राशि आवंटन के प्रावधान किए गए है। इन सड़क निर्माण कार्यों को लोक निर्माण विभाग के अपरीक्षित मद के रूप में शामिल किया गया है। इसमें 1 हजार 110 लाख रूपए की लागत से 2.70 किलोमीटर लंबाई के महू नीमच मार्ग बस स्टैण्ड से महू-नीमच फोरलेन बायपास तक फोरलेन मार्ग का निर्माण होगा। इसी प्रकार 390 लाख रूपए की लागत से 1.20 किलोमीटर लंबा ऊंकाला रोड गणेश मंदिर से सालाखेड़ी फोरलेन तक फोरलेन मार्ग का निर्माण होगा। इन दोनों ही कार्यों के लिए प्रतीक आवंटन राशि भी जारी हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds