Logo
ब्रेकिंग
10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम

राॅयल हाॅस्पिटल: ग्राम सनावदा में आयोजित शिविर में 84 मरीजों की जांच

-100 चिकित्सा शिविर का महाअभियान।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर द्वारा ग्राम सनावदा जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सनावदा एवं आसपास के क्षेत्र के 84 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। तीन घन्टे के शिविर में सनावदा एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 3 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। इस शिविर में विभिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित् चिकित्सकों द्वारा करवाया। राॅयल हाॅस्पिटल के डॉ. शमशुल हक, महिला चिकित्सक डॉ. आशिता ठाकुर एवं डॉ.आदित्य पाटीदार ने परामर्श प्रदान किया।

शिविर की जानकारी देते हुए हॉस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं वितरण की गईं।

इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एस.पी.ओ.2 की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की भी व्यवस्था एम्बुलेंस से की गई साथ ही साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के संजीत परिहार, करुणा डामोर,दीपेंद्र शर्मा, बंसी भाभर आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds