Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

कार से उतारते ही लड़की के मुंह पर दे मारी लात, लहूलुहान किया और भाग निकला लड़का

-राजबाग़ कॉलोनी के गेट पर बिलखती बालिका को देख लगी राहगीरों की भीड़

-मौके पर पहुंची पुलिस, बालिका को थाने ले गई पुलिस।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। सैलाना रोड स्थित राजबाग़ कॉलोनी के गेट पर एक लड़का अपनी क्रेटा कार से उतारते ही साथ आई लड़की पर हमला कर मौके से भाग निकला। लड़के ने बालिका के मुंह पर लात मारी। इससे उसके मुंह से खून निकलने लगा। माजरा समझ वहां राहगीर बालिका को छुड़ाने दौड़े भी लेकिन लड़का राजबाग़ कॉलोनी की ओर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के की कॉलोनी में खोजबीन की। वहीं रोती हुई बालिका को शिकायत के लिए थाने ले जाया गया।

मामला मंगलवार शाम 4.30 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक क्रेटा कार राजबाग़ के गेट पर रुकी। उसमें से हाथ छुड़ाकर करीब 18 साल की बालिका उतरी। वैसे ही लड़के ने उसके मुंह पर लात की दे मारी और राजबाग़ कॉलोनी के अंदर भाग निकला। मुह दबाए लड़की को रोते बिलखते देख मौके पर लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। लोगों ने पूछताछ की तो बालिका केवल इतना बता पाई कि वह जवाहर नगर रहती है। उसके पिता नहीं है। जबकि लड़के के बारे में पूछने पर कहा कि वह आनंद कॉलोनी का रहने वाला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds