Logo
ब्रेकिंग
बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प...

पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डीके जैन निलंबित

-भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ बहस करते वीडियो हुआ था वायरल।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डॉ. डीके जैन निलंबित को निलंबित कर दिया गया है। विभास इसके संबंधित आदेश जारी कर दिए गए थे।
पिछले माह कलेक्टोरेट के गेट पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के साथ बहस होने के बाद जैन चर्चा में आये थे। इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। दूसरी ओर विभाग कर्मचारियों ने भी निलंबित करने की लगातार मांग की थी।
मालूम हो कि मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा रतलाम द्वारा रतलाम जिले में पदस्थ प्रभारी उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. डीके जैन द्वारा विभागीय अनियमितताओं की अधिकता एवं विभागीय कर्मचारियों कर्मचारियों से अवैध वसूली करने की लगातार शिकायतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्तर पर जिला कलेक्टर रतलाम, प्रमुख सचिव एवं विभागीय मंत्री प्रेम सिंह पटेल को की थी।संघ के पत्र के आधार पर प्रस्तुत प्रतिवेदन कलेक्टर रतलाम को प्रस्तुत किया गया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए डॉ. जैन को संचनालय द्वारा निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान इनका मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं संभाग उज्जैन निर्धारित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.