Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

पाव भाजी ठेला संचालक पर हमला करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस

-रविवार रात को गायत्री मल्टीप्लेक्स के बाहर ठेला लगाने वाले भाइयों पर किया था जानलेवा हमला

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। गायत्री मल्टीप्लेक्स के बाहर पाव भाजी का ठेला लगाने वाले व्यापारी पर रविवार रात को हमला करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनकी हेकड़ी निकाल दी। इतना ही नहीं स्टेशन रोड सहित आसपास क्षेत्र में इन्हें पैदल चलाकर जुलूस भी निकाला।

बता दें कि गायत्री मल्टीप्लेक्स के नीचे दुकानों में दीपक डांगी और पप्पू डांगी दो भाई कई सालों से पाव भाजी का ठेला लगाते आए है। रविवार की रात को कार में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने ठेला गाड़ी पर पड़ी खानपान सामग्री उड़ेल दी। संचालक व भाई से मारपीट की तथा एक भाई को चाक़ू मार दिया। अचानक हुए घटनाक्रम से गाड़ी के आसपास खड़े ग्राहकों में भगदड़ मच गई। सहमे बच्चे और महिलाएं दूर भाग निकले।

हमले में घायल पप्पू का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। बताया गया कि हफ्ता वसूली करने वालों के लिए गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।

इधर, मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने भोला पाटीदार व उसके अन्य 3 साथी को गिरफ्तार किया। उनका मंगलवार को सुबह 11 बजे स्टेशन रोड थाना से जुलूस निकाला गया। तब ये बदमाश मिमियाते, लगड़ाते बमुश्किल चलते आगे बढ़ते रहे।

मालूम हो कि पिछले माह चांदनी चौक में भी एक चाट व्यापारी पर ऐसे ही मामले में पिता पुत्र पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें दुकान संचालक पिता की मौत हो गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds