Logo
ब्रेकिंग
एरी सखी मंगल गाओ री....हरियाली की रंगत और गीतों की गूंज, महिला रेल कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया ती... विजिलेंस कार्रवाई में अनियमितता उजागर, एसएसई पर सख्त कार्रवाई, अकाउंट्स विभाग के 4 कर्मचारियों को भी... आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ... इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन.....महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोप... रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि शहर में गूंजे भारत माता की जय जयकारे.... भाजयुमो की तिरंगा रैली, केसरिया साफे में मातृशक्ति और बुलेट...

RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल

-रतलाम में 9 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा, छात्रों के चेहरों पर दिखा आत्मविश्वास

रतलाम, 21 जून।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित RE-NEET 2026 परीक्षा रविवार को रतलाम सहित देशभर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रतलाम रेंज के 9 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 3200 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब विद्यार्थी केंद्रों से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर संतोष और आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था।

अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने परीक्षा का विश्लेषण करते हुए बताया कि इस वर्ष का RE-NEET पेपर विद्यार्थियों के लिए अपेक्षाकृत संतुलित एवं स्कोरिंग<span;> रहा।

विषयवार विश्लेषण

बायोलॉजी : सबसे आसान और पूरी तरह NCERT आधारित

विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया के अनुसार बायोलॉजी सेक्शन काफी आसान रहा। अधिकांश प्रश्न सीधे NCERT से पूछे गए थे। जिससे अच्छी तैयारी करने वाले छात्रों को अधिक अंक प्राप्त करने में सुविधा होगी।

केमिस्ट्री : मॉडरेट स्तर की

केमिस्ट्री में ऑर्गेनिक एवं इनऑर्गेनिक के साथ फिजिकल केमिस्ट्री के प्रश्नों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला। विषय का स्तर मध्यम रहा।

*फिजिक्स : अवधारणात्मक साथ थोड़ी कठिन

फिजिक्स में कुछ प्रश्नों ने विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ की परीक्षा ली। हालांकि कुल मिलाकर पेपर अत्यधिक कठिन नहीं था। अच्छे अभ्यास वाले विद्यार्थी इस सेक्शन में बेहतर प्रदर्शन कर पाए होंगे।

रतलाम के प्रमुख परीक्षा केंद्र:- रतलाम में परीक्षा का आयोजन केंद्रीय विद्यालय, रेलवे स्कूल, जवाहर गवर्नमेंट स्कूल, स्वामी विवेकानंद कॉमर्स कॉलेज, गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज, साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज, गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल, एम.एल.बी. स्कूल एवं कन्या शिक्षा परिसर बिबड़ौद सहित विभिन्न केंद्रों पर किया गया ।

डॉ. कुमावत के अनुसार पेपर अपेक्षाकृत आसान रहने के कारण इस वर्ष कट-ऑफ में मामूली वृद्धि देखने को मिल सकती है। अनुमानित कट-ऑफ इस प्रकार रह सकती है—

• GN/OBC : 570+ अंक
• SC : 460+ अंक
• ST : 360+ अंक

(अंतिम कट-ऑफ NTA एवं काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।)

परीक्षा के बाद क्या करें विद्यार्थी?

परीक्षा समाप्त होने के बाद अब विद्यार्थियों के लिए सही रणनीति बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

1. मानसिक विश्राम लें:- लगातार तैयारी और परीक्षा के दबाव के बाद 1-2 दिन स्वयं को आराम दें। परिवार एवं मित्रों के साथ समय बिताएं।

2. संभावित स्कोर का मूल्यांकन करें:- उत्तर कुंजी एवं OMR के आधार पर अपने संभावित अंक का आकलन करें और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करें।

3. काउंसलिंग की तैयारी शुरू करें:- MCC एवं राज्य स्तरीय काउंसलिंग की वेबसाइटों पर नियमित नजर रखें तथा आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

4. कॉलेज एवं कोर्स विकल्पों का अध्ययन करें:- सरकारी, निजी, डीम्ड यूनिवर्सिटी तथा विभिन्न मेडिकल एवं हेल्थ साइंस कोर्सों की जानकारी एकत्रित करें।

5. वैकल्पिक विकल्प भी रखें तैयार:- यदि अपेक्षित रैंक नहीं मिलती है तो BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BPT, B.Sc. Nursing जैसे विकल्पों पर भी विचार करें।

6. सकारात्मक सोच बनाए रखें:- NEET एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षा है। परिणाम चाहे जैसा भी हो, धैर्य, सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन भविष्य की सफलता का आधार बनते हैं।

इनका यह भी कहना

“RE-NEET केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश का महत्वपूर्ण अवसर है। सही रणनीति, धैर्य और मार्गदर्शन के साथ विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।”

– डॉ. राकेश कुमावत
डायरेक्टर, अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट, शास्त्री नगर, रतलाम

Leave A Reply

Your email address will not be published.