Logo
ब्रेकिंग
एरी सखी मंगल गाओ री....हरियाली की रंगत और गीतों की गूंज, महिला रेल कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया ती... विजिलेंस कार्रवाई में अनियमितता उजागर, एसएसई पर सख्त कार्रवाई, अकाउंट्स विभाग के 4 कर्मचारियों को भी... आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ... इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन.....महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोप... रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि शहर में गूंजे भारत माता की जय जयकारे.... भाजयुमो की तिरंगा रैली, केसरिया साफे में मातृशक्ति और बुलेट...

रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस…..पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नियमित योगा व नेचुरल थैरेपी के बूते पर यदि किसी रिटार्यड पर्सन की 32 वर्ष के युवा जैसी चुस्ती स्फूर्ति वाला कहें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।

सेवानिवृत्त हेड टीटीई अनिल उपाध्याय ऐसे ही शख्स है। इन्हें योग प्राणायाम में महारत हासिल होने से ये बरसो से योग प्रणायाम कर स्वयं लाभ ले रहे है। बल्कि स्वास्थ्यवर्धक विधा से दूसरों को भी प्रशिक्षित कर रहे है। यहीं वजह है कि आज भी तरोताजा है व फिटनेस पहले से और बेहतर हो चली है।
बता दें कि रेलवे के पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद से जुड़े होने से सामाजिकता में सक्रिय रहे उपाध्याय फ़िलहाल डीआरयूसीसी मेंबर भी है।

रोजमर्रा जीवन में शाकाहार को प्रमोट करते यह अपनी बात बताते हैं कि वह अधिकतर एंटीबायोटिक का उपयोग नहीं करता है। साधारण बीमारी नेचरोपेथीक रूप से दुरुस्त कर ली जाती हैं। जड़ी-बूटी के नेचरल ज्ञान से यह संभव रहता है।
वर्तमान में सुबह पांच बजे से दिनचर्या चालू होती है। दस हजार कदम चलना व योग प्रणायाम का नियमित क्रम बदस्तूर जारी है।


यह स्वास्थ्य सेवा भी:- उपाध्याय के मुताबिक उन्हें जो ज्ञान व अनुभव है। उसके आधार पर बढ़े हुए बेड कॉलोस्ट्रॉल, बीपी, शुगर, मूत्र रोग, फस्ट-सेकंड स्टेज का कैंसर आदि का नेचरल तरिके से कंट्रोल कर मानव सेवा में सहभागिता निभाते है।

टीटीई रेस्ट हाउस में योगा:- चेकिंग कर्मचारी डीसीटीआई रतलाम महेंद्र हौतम ने मुख्यालय के बाहर भी योगा दिवस का लाभ लिया। ट्रेन वर्किंग में सूरत पहुंचनेके बाद वहां टीटीई रेस्ट हाउस में योगा रूम में योग किया। पास के रूम में व्यायाम भी कर स्वस्थ समाज का संदेश दिया।

गौतम बताते हैं कि सूरत में रेल प्रशासन द्वारा टीटीई रेस्ट रूम में प्रदान गई सुविधाएं बहुत उत्तम, व्यवस्थित और अनुकरणनीय हैं। इसलिए योगा दिवस का लाभ लेना बेहतर साबित हुआ।

बता दें कि महेन्द्र सिंह गौतम राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी है। बल्कि वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल कोषाध्यक्ष व खेल प्रकोष्ठ के संयोजक भी है।

रेलवे ट्रेनिंग संस्थान में मनाया योग दिवस:- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडल ट्रेनिंग संस्थान में प्रिंसिपल आरके त्रिपाठी के नेतृत्व में सभी ट्रेनिंग में आए हुए प्रशिक्षु के बीच योगा किया। उन्हें योगासन की जानकारी दी और उन्होंने बताया की योग करने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

इस अवसर पर मंडल ट्रेनिंग संस्थान के नरेंद्र सिंह सोलंकी ने और वीरेंद्र सिंह चुंडावत ने बच्चों को योग करवाया। सभी को स्वस्थ और निरंतर योग करने की शिक्षा दी। इस अवसर पर संस्थान के विजय सिंह पवार, अभिषेक कुमार, फारूक गोरी ने त्रिपाठी के नेतृत्व में तीन दिन योग प्रशिक्षण देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

संचालन नरेंद्र सिंह सोलंकी ने किया और आभार संस्थान के प्रिंसिपल त्रिपाठी ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.