Logo
ब्रेकिंग
एरी सखी मंगल गाओ री....हरियाली की रंगत और गीतों की गूंज, महिला रेल कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया ती... विजिलेंस कार्रवाई में अनियमितता उजागर, एसएसई पर सख्त कार्रवाई, अकाउंट्स विभाग के 4 कर्मचारियों को भी... आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ... इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन.....महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोप... रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि शहर में गूंजे भारत माता की जय जयकारे.... भाजयुमो की तिरंगा रैली, केसरिया साफे में मातृशक्ति और बुलेट...

रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम….. यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना कोर्ट

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे सीनियर इंस्टिट्यूट के सर्वसुविधायुक्त बेडमिंटन हॉल इन दिनों रोज की शराब पार्टी व अय्याशी का अड्डा बन गया है। बल्कि रात में दारू पीने वालों के लिहाज से यह सुलभ स्थान बन गया। इस समस्या से परेशान कुछ खिलाड़ियों ने मोबाइल वीडियो बनाया। यह सोचकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया है। ताकि मामला डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों के संज्ञान में आए। कुछ दिनों पहले ही रंगरेलियों से जुड़ा एक मामला भी जीआरपी तक पहुंचा था। हालांकि अभी तक प्रशासनिक तौर पर कोई कार्रवाई या पूछताछ नहीं हुई है।
बता दें कि इंस्टिट्यूट पर ट्रेंड यूनियन के निर्वाचित पदाधिकारियों का संचालन संबंधित दखल रहता है। लेकिन कार्यकाल पूरा होने के बाद पिछले छह माह से इसका संचालन सीधे रेलवे के कार्मिक विभाग हाथों है। विभाग के अधिकारी अपने नियुक्त कर्मचारी से देखरेख करवा रहे है।

खिलाड़ियों ने ही बनाया वीडियो:- रेलवे बेडमिंटन हॉल में बढ़ती अय्यासी की समस्या के चलते गत रात कुछ खिलाड़ियों ने हाल में दरवाजे का ताला खोलते अंदर पहुंचकर वीडियो बनाया। अंदर जाने पर दिखाया गया कि चेयर पर शराब की बोतल रखी हुई थी। गिलास में शराब का आधा पैक बना रखा था। हॉल की सभी लाइटें व पंखे चालू थे। फर्श पर एक चटाई भी बिछी दिखाई गई। बोला गया कि यहां अवैध काम होते है। वीडियो में खिलाड़ियों ने डीआरएम द्वारा संज्ञान में लेकर उनसे दखल देने का अनुरोध भी किया गया। दूसरी ओर यह वीडियो सभी रेलवे के ग्रुपों में भी वायरल हो रहा है। नाम न प्रसारित करने की शर्त पर कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों का कहना है कि बेडमिंटन हाल में बच्चियां भी आ रही है। स्पोर्ट्स सेंटर पर ऐसी गतिविधि पूरी तरह से प्रतिबंधित की जाए।

बाहरी खिलाड़ियों का दबदबा:- नियम से बेडमिंटन हाल में सार्वजनिक एंट्री फीस भी है। ऑनलाइन जमा किए जाने की बातें सामने आई। लेकिन बताया जा रहा कि वहां एक अनाधिकृत बाहरी कोच का कब्जा है। यह कोच प्रति खिलाड़ी मासिक फीस वसूली करता। इसके एवज में इसका कुछ हिस्सा रेलवे के जिम्मेदार कर्मचारी को भी जाता है। यहीं वजह है कि बेडमिंटन हॉल व संचालन पूरी तरह से बाहरी लोगों के कब्जे में है।

जीआरपी तक गया मामला:- पिछले दिनों सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के बेडमिंटन हॉल में  युवक व युवती आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे। बताया जा रहा कि इसकी शिकायत जीआरपी चौकी में की गई थी। इसके बाद उसी हॉल में दारू की बोतल व फर्श पर बिछाई गई चटाई अनैतिकता की कहानी साफ बयां कर रही है। मामले में सीनियर डीपीओ सोमनाथ कैलास गायकवाड़ ने कहा कि बेडमिंटन हॉल में यदि शराब की बोतल रखी मिली तो बेहद ही शर्मनाक है। अभी मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया। संबंधित से पूछताछ करता हूं।

नोट:- वीडियो न्यूज़ जंक्शन-18 के पास सुरक्षित है। लेकिन खिलाड़ियों की गोपनीयता के चलते इसे खबर में वायरल नहीं किया गया। बल्कि कुछ फोटो कट लगाए गए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.