Logo
ब्रेकिंग
10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम

तीन बदमाश एक साल तक जिले में नहीं दिखाई देंगे, देखते ही होगी कार्रवाई

-अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त जिले के तीन बदमाशों को किया जिलाबदर।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। जिले में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 3  बदमाशों के खिलाफ प्रशासन द्वारा जिलाबदर की कार्रवाई की है। वे जिले में दिखाई दिए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले मे लोक शांति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण बनाए रखने, हिंसक गतिवियों को हतोत्साहित करने व क्षेत्र की सुरक्षा की दृष्टि से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 03 असामाजिक तत्वों को जिलाबदर करने का प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा गया था। इसमें एक युवक सैलाना व अन्य दो नामली तथा रतलाम के शामिल है।

उक्त प्रतिवेदन पर कार्यवाही करते हुए तीनों बदमाशों को 01 वर्ष की अवधि के जिला बदर किया गया है। यदि उक्त जिलाबदर आदेश का उल्लंघन किया जाता है। ऐसे में उन पर कार्रवाई करने की निर्देश भी थाना प्रभारियों को दिए गए है। अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को रतलाम पुलिस द्वारा चिह्नित कर उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

इन्हें किया गया जिलाबदर

1-सैलाना दीपक उर्फ गोटिया पिता धर्मचन्द्र जैन उम्र 32 साल निवासी विवेकानंद कॉलोनी सैलाना जिला रतलाम, अनावेदक के विरुद्ध हत्या का प्रयास, चोरी, अवैध हथियार, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने जैसे मामले में कुल 08 अपराध पंजीबद्ध है।

2-औधोगिक क्षैत्र रतलाम थाना क्षेत्र के धर्मेन्द्र पिता रामचन्द्र मोगिया उम्र 30 साल निवासी भवानीनगर टेंकर रोड रतलाम के विरुद्ध मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने, अवैध हथियार, जहरीली शराब आदि जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के कुल 25 अपराध पंजीबद्ध है।

3.नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत राहुल उपाध्याय पिता बालमुकुन्द उपाध्याय उम्र 29 साल निवासी ग्राम पंचेड़ थाना नामली के विरुद्ध मारपीट, गालीगलोज, जान से मारने जैसी अपराधिक गतिविधियों के कुल 05 अपराध पंजीबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds