Logo
ब्रेकिंग
पांचाल समाज करेगा समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान.... प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 27 ... पश्चिम रेलवे में ऐसी यथास्थान पदोन्नति का विरोध... रेलवे कार्मिक विभाग में 7 कर्मचारी का ग्रेड लेवल ... 10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की...

विनीत गुप्ता बने पश्चिम रेलवे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), पदभार ग्रहण

-गुप्‍ता नवम्‍बर 2019 से अक्‍टूबर 2022 तक रतलाम मंडल डीआरएम पद पर पदस्थ रहे।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम रेल मंडल के पूर्व डीआरएम विनीत गुप्ता ने 10 जुलाई को पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले गुप्ता दक्षिण पूर्व रेलवे, गार्डन रीच, कोलकाता में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।

भारतीय रेल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसई) के 1988 बैच के वरिष्‍ठ अधिकारी गुप्ता वर्ष 1990 में सहायक मंडल इंजीनियर, इगतपुरी, मध्य रेलवे के पद पर भारतीय रेल में शामिल हुए।

गुप्ता मौलाना आज़ाद कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी, भोपाल के पूर्व छात्र हैं। विभिन्न जोनल रेलवे यथा पूर्व रेलवे, पश्चिम रेलवे, मध्य रेल, आई आर आई सी एन/पुणे में विभिन्न पदों जैसे वरिष्ठ प्रोफेसर (ब्रिज)/आई आर आई सी एन, मुख्य इंजीनियर (निर्माण)/मध्य रेलवे, महाप्रबंधक के सचिव, उप मुख्‍य इंजीनियर (निर्माण)/मध्य रेल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय)/भुसावल और मंडल इंजीनियर/मध्य रेल, मुंबई में कार्य करने का गहन अनुभव प्राप्‍त है। गुप्‍ता ने नवम्‍बर 2019 से अक्‍टूबर 2022 तक पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के पद पर भी कार्य किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds