Logo
ब्रेकिंग
पांचाल समाज करेगा समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान.... प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 27 ... पश्चिम रेलवे में ऐसी यथास्थान पदोन्नति का विरोध... रेलवे कार्मिक विभाग में 7 कर्मचारी का ग्रेड लेवल ... 10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की...

पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. जैन को पद से हटाकर कार्यकाल की जांच की जाएं

-मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से की मांग

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को पत्र सौंपकर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। मांग की गई कि पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. डीके जैन को पद से हटाकर उनके कार्यकाल की जांच की जाएं।
जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी ने बताया कि कलेक्टर से प्रमुख रूप से विभिन्न विभागों में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के मामलों को योग्यता अनुसार अन्य विभागों में नियुक्ति देने की मांग की गई। जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक विगत सन् 2015 के पश्चात् नहीं हुई है। यह शीघ्र ही बुलाई जाए। साथ-साथ पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. जैन को पद से हटाकर उनके कार्यकाल की जांच की मांग संघ द्वारा की गई है। संघ ने डॉ. जैन द्वारा सार्वजनिक रूप से रिश्वत मांगने के आरोप को जायज ठहराते हुए विभागीय मंत्री को भी भ्रष्ट बताते हुए शासन एवं विभाग की छवि धुमिल की है। यह बहुत ही गंभीर विषय है।
संघ के प्रतिनिधी मंडल में संघ के संभागीय उपाध्यक्ष प्रमोद पाठक, जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी, जिला सचिव अनिल मेहता, जिला कोषाध्यक्ष नरेन्द्र पंढारकर, डॉ. रवि भार्गव, अनिल मेहता, लक्ष्मण प्रजापत, धीरेन्द्र चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds