Logo
ब्रेकिंग
टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि

पांचाल समाज करेगा समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान…. प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 27 को

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पांचाल समाज द्वारा 27 जून शनिवार को वर्ष 2026 के मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं एमपी बोर्ड और केंद्रीय बोर्ड की परीक्षा में 60% और इससे अधिक नंबर प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जिन बच्चों ने 2026 में विशेष योग्यता प्राप्त की है। अपनी किसी प्रतिभा द्वारा अवार्ड प्राप्त किया है। उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।

पांचाल समाज कल्याण समिति के महासचिव राजेश पांचाल ने बताया कि वर्ष 2026 के लिए सम्मान समारोह आयोजन कि तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों एवं उनके परिवार को स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम बरबड़ स्थित राम भवन के ऊपर वाले हाल में सायं 5 से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जुना गुजराती लुहार सुथार पांचाल समाज कल्याण समिति अध्यक्ष रमेश पांचाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण धारवा व ओमप्रकाश चितरोडे ने कार्यक्रम समाजजनों के उपस्थित होने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.