Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

गांवों में पहुंची वनयात्रा, अंचलवासियों से की परिचर्चा, दी गई समाज, शिक्षा, संस्कृति की जानकारी

-सेवा भारती के अंचल अभियान में राजस्थान सीमा के गांवों में की गई परिचर्चा

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। अंचल अभियान के तहत शुक्रवार को ग्रामीण अंचलों में वनयात्रा पहुंची। ग्रामीणों से परिचर्चा के दौरान उन्हें समाज, संस्कृति सहित सामाजिक सरोकार से जुड़ीं जानकारियां दी गई।
अभियान के बारे में जानकारी देते हुए अंचल अभियान प्रमुख रमेश डोडियार व महेश तोतला ने बताया कि वनयात्रा के दौरान पदाधिकारियों की टीम मध्यप्रदेश व राजस्थान की सीमा से सटे कुंडा, बावड़ीखेड़ा, गराड़ सहित अन्य गावों के एकलव्य स्कूलों में परिचर्चा का आयोजन किया गया।

इसमें आचार्य सहित भैया, बहिन शामिल हुए। यात्रा में विशेष तौर पर इंदौर संभाग के महिला व रतलाम संघ समिति के सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को समाज, शिक्षा, संस्कार, धर्म सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर अंचल अभियान प्रमुख रमेश डोडियार, महेश तोतला के अलावा गजेन्द्रसिंह डामोर, जितेंद्र डोडियार, संरक्षक मनोहर पोरवाल रतलाम, अंचल अध्यक्ष विनोद मूणत, अनिल पोरवाल, राकेश नागर मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.