Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

पीडब्लू डी एक्ट की सुविधाओं को दिव्यांग तक पहुंचाएगा एमपी पीडब्ल्यूडी संघ

-दिव्यांगों के हित की जानकारी रखने वाले एक्सपर्ट को संघ में शामिल किया जाएगा।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। केंद्र सरकार द्वारा लागू पीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 के तहत विभिन्न प्रशासनिक विभागों द्वारा दिव्यांगों को दी जाने वाली सुविधाएं की पुख्ता जानकारी से दिव्यांगों को रूबरू कराने एमपी पीडब्ल्यूडी (पर्सन विथ डिसएबिलिटी) संघ का गठन किया जाएगा। इसमें उन एक्सपर्ट दिव्यांग को शामिल करेंगे जो एक्ट की जानकारी अन्य दिव्यांग साथी तक पहुंचा सके।
जानकारी देते हुए रेलवे रिटायर्ड दिव्यांग कर्मचारी गिरिश शर्मा ने बताया कि एक्ट की जानकारी ना तो प्रशासनिक अधिकारियों को है। नही दिव्यागं व्यक्ति को रहती है। इसके लिए मध्यप्रदेश के ऐसे व्यक्ति जो दिव्यांगों की कठिनाईयों को अच्छे से समझते है। खुद दिव्यांग है तथा उनके बारे में उन्होंने अध्ययन किया है। ऐसे लोगों को एमपी पीडब्ल्यूडी {(पर्सन विथ डिसएबिलिटी) नाम से गठितसंघ से जोड़ा जएगा। यह संघ मध्यप्रदेश स्तर पर कार्य करेगा।

हालांकि यह संघ भारत के विभिन्न राज्यों में वर्तमान में कार्यरत हैं। शीघ्र ही मध्यप्रदेश के लिए इसका गठन नई दिल्ली स्थित प्रधान कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। पहले चरण में प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन पदाधिकारियों को चुन कर किया जाएगा। उसके बाद जिला और तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.