Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

बर्थडे बैनर पर बवाल, अरुण राव को विधायक उम्मीदवार प्रोजेक्ट करने पर पार्टी ने थमाया नोटिस

-राव ने कहा भाजपा का चुनाव चिन्ह उपयोग करना वैधानिक हक।
-शुभचिंतको ने स्वेच्छा से शहर में कुछ हॉर्डिंग्स लगाकर मुझे दी है बधाइयां।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। जिला भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी व पूर्व पार्षद अरुण राव के जन्मदिन पर शहर में लगे बैनर पर विधायक का उम्मीदवार प्रोजेक्ट करना भारी पड़ गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हालांकि राव ने जारी किए गए नोटिस को गलत माना है।
मामले जारी वक्तव्य में राव ने कहा कि चूंकि मेरे मित्र और शुभचिंतक भाजपा समर्थक है। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पिछले 43 साल से पार्टी का काम करता आया हूं। लम्बे राजनीतिक सफर में पार्टी ने मुझे भारतीय जनता युवा मोर्चा के वार्ड अध्यक्ष से लेकर नगर मंत्री, नगर महामंत्री, नगर उपाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारियां सौंपी है। जिसका निर्वहन करने में मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी। वार्डो के चुनाव में भाजपा उम्मीदवारी से तीन बार जीत हासिल की है। नगर निगम में स्वास्थ्य, जनकार्य और राजस्व विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में प्रभारी की जिम्मेदारी का निर्वहन किया। लगभग तीन सालों तक भाजपा जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व भी निभाया।
समर्थकों ने मेरे जन्मदिन के हॉर्डिंग्स पर भाजपा का चुनाव चिन्ह भी प्रिंट करवाया। यह एकदम स्वाभाविक प्रक्रिया रही है। क्योंकि वे मुझे रतलाम से भाजपा विधायक के रूप में देखना चाहते है। उन्होंने स्वाभाविक तौर पर हॉर्डिंग्स पर केवल अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। मुझे पार्टी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करना उचित नही है। 3 दिन में नोटिस का जवाब मांगा गया है। पार्टी द्वारा दी गयी इस समयावधि में अपना प्रत्युत्तर पार्टी जिलाध्यक्ष को सौंप दूंगा। इस विषय में पार्टी के प्रदेश हाइकमान को भी अवगत करवाऊंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.