Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

पहले की तरह ही मिलेगा रेलवे कर्मचारियों को नाइट ड्यूटी का भुगतान

-वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की मांग सीनियर डीएफएम ने दी सहमति

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रात्रि में ड्यूटी करने वाले रेलवे कर्मचारियों को नाइट ड्यूटी अलाउंस का लाभ पूर्व की भांति मिल सकेगा। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की इस मांग पर लेखा विभाग की प्रमुख सीनियर डीएफएम ने सहमति दी है।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर व अध्यक्ष रफीक मंसूरी ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि फिक्स रोस्टर में कार्य करने वाले यातायात विभाग, वाणिज्य विभाग व सीएन्डब्ल्यू के कर्मचारियों को पूर्व क़ी तरह फिक्स नाइट ड्यूटी भत्ते का भुगतान करने के मुद्दें पर सीनियर डीएफएम मानसी सिंह से गहन चर्चा की। इसके बाद अधिकारी द्वारा पूर्व क़ी तरह फिक्स रोस्टर में फिक्स नाइट ड्यूटी का भुगतान करने क़ी सहर्ष सहमति प्रदान क़ी गई है।

पूर्व की भांति इस तरह मिलेगा लाभ
विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को रेलवे बोर्ड के नियमों के मुताबिक फिक्स रोस्टर के मान से नाइट ड्यूटी अलाउंस दिया जाता है। यानी 15 दिन की नाइट ड्यूटी में यदि एक दिन भी ड्यूटी की। तब भी कर्मचारी को 15 दिन का अलाउंस का भुगतान दिया जाता है। इसके विपरित वर्तमान में प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को रोस्टर के मान से स्थानीय नियम पर अमल किया जा रहा था। इसमें कर्मचारियों की जितनी नाइट ड्यूटी रहेगी केवल उसका ही भुगतान किया जाना लागू किया गया। इसके विरोध में मजदूर संघ ने आवाज उठाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.