Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

स्पोर्ट्स हस्ती सहित सामाजिक सरोकार रखने वाले 10 लोगों का सम्मान

-रोटरी क्लब ने किया सम्मान समारोह का आयोजन।
-5 महिलाओं को व्यवसाय संचालन के लिए वित्तीय सहायता राशि।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल द्वारा रतलाम शहर की खेल प्रतिभा एवं सामाजिक सरोकार रखने वाले 10 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए सचिव अश्विनी शर्मा ने बताया कि विक्रम पुरुस्कार विजेता एथेलेटिक्स की अमिता अय्यर, बास्केटबॉल के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रकाश मिश्रा, शतरंज के मनीष जोशी, तैराकी के अब्दुल कादिर, तैराकी कोच राजा राठौर, स्नूकर के मोहम्मद हुसैन, जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक से कमलेश यादव, मीनाक्षी शर्मा व ब्लड मोबाइल वैन के ड्राइवर मुकेश कुमार को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिनेंद्र जैन मंडलाध्यक्ष 3040 रहे। इस अवसर पर क्लब द्वारा 5 महिलाओं को उनके व्यवसाय संचालन हेतु वित्तीय सहायता राशि चेक वितरित किए गए।

अब 165 महिलाओं को मदद

क्लब अध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि क्लब द्वारा लघु वित्तीय सहायता द्वारा अब तक 165 महिलाओ को मदद दी गई है। कार्यक्रम का संचालन मनोहर जैन ने किया। इस अवसर पर यशवंत पावेचा, श्याम विंचुरकर, हीरालाल डांगी, रवि नाहर, वंदना सोनी, शर्मिष्ठा शुक्ला, अनिता शर्मा, अशोक तांतेड़, सहायक मंडलाध्यक्ष रमेश पीपाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए साथी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.