Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

टीआरओ एवं डीजल शेड रतलाम के बीच होगी फाइनल भिड़ंत

रेलवे ग्राउंड में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में रोचक हुए सेमीफाइनल

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे ग्राउंड में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में 13 अप्रैल 2023 को फाइनल मैच टीआरओ एवं डीजल शेड रतलाम के बीच खेला जाएगा। ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन रतलाम द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष में यह टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया हैं। 12 अप्रैल को प्रथम सेमी फाइनल टीआरओ रतलाम एवं डीआरएम-11 के बीच खेला गया। जिसमें टीआरओ की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा मैच डीजल शेड रतलाम और आरपीएफ के बीच खेला गया। जिसमें डीजल शेड रतलाम ने जीत हासिल की।


इस मैच के मुख्य अतिथि रतलाम शहर के महापौर प्रहलाद पटेल, पार्षद भगत सिंह भदोरिया, मुकेश मीणा रहे। विशेष अतिथि श्री नरेंद्र मीणा, उप मुख्य इंजीनियर (सर्वे एवं निर्माण), निर्मल मीणा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पश्चिम), अखिलेश वर्मा, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर, मानसी सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, अजय ठाकुर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सामान्य, गोपाल लाल मीणा मंडल परिचालन प्रबंधक रहे।


इस अवसर पर आरसी वर्मा मंडल अध्यक्ष, पी एन वर्मा मण्डल मंत्री, एमएल मीणा, कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष, एम एल रायकवार, अतिरिक्त मण्डल मंत्री, रामप्रकाश शाक्य, मंडल कोषाध्यक्ष, मुकेश मीणा, नेमीचंद मीणा, कमलेश मीणा, गगन छपरी, हरिमोहन वर्मा , रामावतार वर्मा, शिवराम, नरेंद्र महावर प्रकाश परमार आदि कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.